बुधवार, 14 मई 2008

भव्य आयोजन की व्यापक तैयारियाँ जारी : निशुल्क प्रवेश पत्र मिलना शुरू (राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह)

भव्य आयोजन की व्यापक तैयारियाँ जारी : निशुल्क प्रवेश पत्र मिलना शुरू (राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह)

अब तक संगीत की 23 हस्तियाँ सम्मानित

राष्ट्रीय लता मंगेशकर अलंकरण समारोह की व्यापक तैयारियाँ जारी हैं। मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये जाने वाले इस प्रतिष्ठित अलंकरण से अब तक भारतीय सिने जगत में गायिकी और संगीत से जुड़ी 23 हस्तियाँ सम्मानित हो चुकी हैं। इस वर्ष का लता मंगेशकर अलंकरण प्रसिध्द पार्श्व गायक श्री नितिन मुकेश को दिया जा रहा है। लता मंगेशकर अलंकरण का चार दिवसीय समारोह इंदौर में 15 मई से शुरू हो रहा है। समारोह में निशुल्क प्रवेश के लिये आठ स्थानों से प्रवेश पत्र वितरित किये जा रहे हैं। समारोह का आगाज़ 15 मई को राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता से होगा। यह कार्यक्रम संतोष सभागृह में आयोजित किया गया है। अगले दिन 16 से लेकर 18 मई तक नगर के विशाल नेहरू स्टेडियम में इस समारोह की धूम रहेगी।

लता अलंकरण बारी-बारी से संगीत रचना और गायन के लिये दिया जाता है। इस प्रतिष्ठित अलंकरण से विश्व में सुगम संगीत में अमिट छाप छोड़ने वाले 23 संगीतकार और गायकों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया है अलंकृत की जाने वाली हस्ती के सम्मान में इंदौर में सुगम संगीत के उत्कृष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। इस वर्ष समारोह के तहत 16 मई को पार्श्व गायिका सुश्री अलका याज्ञनिक, 17 मई को पार्श्व गायक श्री सुदेश भोसले और 18 मई को लता अलंकरण से सम्मानित होने वाले पार्श्व गायक श्री नितिन मुकेश की प्रस्तुति होगी। समारोह के तहत 15 मई को राज्य स्तरीय सुगम संगीत प्रतियोगिता आयोजित होगी।

राष्ट्रीय लता मंगेशकर सम्मान से विभूषित संगीत जगत की हस्तियाँ:-

 

1 श्री नौशाद

1984-85

 

2 श्री किशोर कुमार

 

1985-86

 

3 श्री जयदेव

 

1986-87

 

4 श्री मन्ना डे

 

1987-88

 

5 श्री खय्याम

 

1988-89

 

6 सुश्री आशा भोसले

 

1989-90

 

7 श्री लक्ष्मीकांत-श्री प्यारेलाल

 

1990-91

 

8 श्री येसुदास

 

1991-92

 

9 श्री राहुलदेव बर्मन

 

1992-93

 

10 श्रीमती संध्या मुखर्जी

 

1993-94

 

11 श्री अनिल विश्वास

 

1994-95

 

12 श्री तलत महमूद

 

1995-96

 

13 श्री कल्याणजी-आनंदजी

 

1996-97

 

14 श्री जगजीत सिंह

 

1997-98

 

15 श्री इलिया राजा

 

1998-99

 

16 श्री एस.पी.बालसुब्रमण्यम्

 

1999-00

 

17 श्री भूपेन हजारिका

 

2000-01

 

18 श्री महेन्द्र कपूर

 

2001-02

 

19 श्री रवीन्द्र जैन

 

2002-03

 

20 श्री सुरेश वाडकर

 

2003-04

 

21 श्री ए.आर.रहमान

 

2004-05

 

22 सुश्री कविता कृष्णामूर्ति

 

2005-06

 

23 श्री हृदयनाथ मंगेशकर

 

2006-07

 

 

 

कोई टिप्पणी नहीं: