सोमवार, 27 अक्तूबर 2008

राष्ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्‍यपाल ने दिवाली की बधाइयां दी

राष्ट्रपति ने दिवाली की बधाइयां दी

राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने दिवाली के अवसर पर देशवासियों को बधाइयां दी है।

        अपने बधाई संदेश में राष्ट्रपति ने कहा दिवाली के इस शुभ अवसर पर मैं अपने देशवासियों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देती हूं।

       इस वर्ष यह पर्व लोगों में शांति, समृध्दि और सांप्रदायिक सद्भाव लाने के साथ साथ अज्ञानता दूर करे और ज्ञान की ज्योति जलाए। ज्योतिपर्व दिवाली हर मानव में बुराई पर अच्छाई और सच्चाई की जीत का प्रतीक है।

 

उपराष्ट्रपति ने लोगों को दीपावली की बधाइयां दी

उपराष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने दीपावली के शुभअवसर पर देशवासियों को बधाइयां दी हैं। अपने बधाई संदेश में उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह त्यौहार सभी नागरिकों के जीवन में शांति, समृध्दि और खुशहाली का सूत्रपात करे।     

उपराष्ट्रपति के संदेश का मूलपाठ इस प्रकार है- 

 न्न मैं दीपावली के शुभअवसर पर अपने देशवासियों को हार्दिक बधाइयां और शुभकामनाएं देता हूं।

   ज्योतिपर्व दीपावली पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है तथा जीवन में उच्चादर्शों का अनुपालन करने के हमारे संकल्प को मजबूत करता है। दीपावली हमेशा हमारे समाज में लोगों को एकजुट रखने वाली सबसे बडी ताकत रही है क्योंकि इसे सभी लोग साथ मिलकर मनाते हैं। हम इस अद्भूत पर्व को उसके सही अर्थों में मनाएं।      

       यह पर्व सभी नागरिकों के जीवन में शांति, समृध्दि और खुशहाली का सूत्रपात करे।

 

प्रधानमंत्री ने देश को दिवाली की बधाई दी

प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने दीपावली के पावन अवसर पर लोगों को बधाइयां दी है। अपने बधाई संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा कि ज्योतिपर्व दीपावली आपसी भाईचारा और समाज के सभी वर्गों में सहृदयता का बढावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है तथा हमारी साझा संस्कृति के सही अर्थों को प्रदर्शित करता है। यह शरद त्रऽतु के आगमन और बुवाई सीजन की शुरुआत की संदेश देता है।

       उन्होंने कहा, न्नयह ज्योतिपर्व हमारे देशवासियों के लिए उल्लास, खुशहाली, शांति और समृध्दि लाए।

 

 

राज्यपाल डा. जाखड़ द्वारा दीपावली की शुभकामनाएं

राज्यपाल डा.बलराम जाखड़ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। राज्यपाल ने अपने शुभकामना संदेश में प्रदेश की तरक्की और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की है।

डा. जाखड़ ने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों को आपसी सद्भाव और भाई-चारे की भावना को मजबूत बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर प्रयास करना चाहिये। कोशिश यह होना चाहिये कि हर गरीब के घर दिया जले, तथा हर घर में खुशहाली, हर खेत में हरियाली और हर चेहरे पर लाली का वातावरण निर्मित हो। राज्यपाल डा. जाखड़ ने दीपावली को धार्मिक आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा है कि इस त्यौहार पर हर इंसान एक- दूसरे के साथ खुशियां बांटे।

 

कोई टिप्पणी नहीं: