शुक्रवार, 26 जून 2009

जल संकट से बचने का उपाय मात्र जल संरक्षण

जल संकट से बचने का उपाय मात्र जल संरक्षण

निर्मल रानी

email: nirmalrani@gmail.com nirmalrani2000@yahoo.co.in nirmalrani2003@yahoo.com 163011, महावीर नगर,  अम्बाला शहर,हरियाणा फोन-98962-93341

 

       देश इस समय भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहा है। इसे तरह-तरह का नाम दिया जा रहा है। कोई इसे मौसम के बदलते मिंजाज के नाम से संबोधित कर रहा है तो कई पर्यावरण विशेषज्ञ इस प्रत्येक वर्ष निरन्तर बढ़ती जाने वाली गर्मी को 'ग्लोबल वार्मिंग' की संज्ञा दे रहे हैं। जबकि कुछ लोग इस लगातार पड़ने वाली तेंज गर्मी के लिए पश्चिमी देशों को ंजिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इन लोगों का मानना है कि उद्योग एवं विकास के साथ-साथ युद्ध की परिस्थितियों ने भी पृथ्वी पर भीषण गर्मी को न्यौता दिया है जो अभी भी जारी है। जबकि तमाम विकसित देश दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे औद्योगिकरण तथा प्रतिदिन लाखों नए वाहनों के सड़कों पर आने के परिणामस्वरूप पैदा होने वाले प्रदूषण को इस प्रचण्ड गर्मी का ंजिम्मेदार ठहरा रहे हैं। कारण चाहे जो भी हो परन्तु इस गर्मी से राहत पाने का एकमात्र उपाय जल ही होता है, जिसकी तलाश में गर्मी से प्रभावित लोग इधर-उधर भटकते तथा जल प्राप्त करने के उपाय करते दिखाई देते हैं।

              अभी कुछ वर्ष पूर्व देश के कई राज्यों में हंजारों लोग इसी भीषण गर्मी की चपेट में आकर अपनी जान गंवा बैठे। वर्ष 2003 में पड़ी इस भयानक गर्मी में एक हंजार से अधिक लोग तो अकेले आन्ध्र प्रदेश राज्य में ही भीषण गर्मी की भेंट चढ़े थे। यहां नालगुण्डा ंजिला सबसे अधिक प्रभावित हुआ था जहां 600 लोगों को भीषण गर्मी के प्रकोप ने निगल लिया था। उस समय ऐसी सूचनाएं प्राप्त हुई थी कि नालगुण्डा में हुई इन सर्वाधिक मौतों की संख्या और भी कम हो सकती थी परन्तु वहां जल के भीषण अकाल के चलते सबसे अधिक लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा था। पानी के अकाल का यही वह समय था जबकि राजस्थान में भी प्राईवेट टैंकर मालिकों ने 5 रुपए से लेकर 10 रुपए प्रति बाल्टी की दर से ंजरूरतमंदों को जल की बिक्री की थी। मध्य प्रदेश व गुजरात राज्यों में जल के लिए उसी समय ऐसा हाहाकार मचा था कि कई स्थानों से तो जल के लिए संघर्ष होने के भी समाचार प्राप्त हुए थे। अब तो देश के दिल्ली, हरियाणा व पंजाब जैसे राज्य जिन्हें कि कृषि के क्षेत्र में अग्रणी होने के साथ-साथ जल संसाधनों के क्षेत्र में भी आत्म निर्भर समझा जाता था, अब जल संकट का सामना कर रहे हैं।

              जल के क्षेत्र में कार्य करने वाले विशेषज्ञ तो अब यहां तक कहने लगे हैं कि यदि भीषण गर्मी का प्रकोप यूं ही जारी रहा तथा साथ-साथ धरती के गर्भ से जल का अनावश्यक एवं बेतहाशा दोहन भी इसी प्रकार होता रहा तो कोई आश्चर्य नहीं कि देश का अधिकांश भाग बंजर भूमि तथा रेगिस्तान के रूप में परिवर्तित हो जाए। जल संकट की समस्या मात्र हमारे ही देश की समस्या न होकर यह एक विश्वस्तरीय त्रासदी के रूप में सामने आ रही है। यही कारण है कि अब इस प्रकार की चर्चा भी सुनाई दे रही है कि दुनिया को भविष्य में जल स्त्रोतों पर वर्चस्व हासिल करने के लिए होने वाले अगले युद्ध के लिए भी मानसिक रूप से तैयार रहना चाहिए।

              जल आपूर्ति की कमी के लिए प्राय: जनता सीधे तौर पर सरकार को दोषी ठहरा देती है। परन्तु जल की बर्बादी में तथा उसका समुचित संरक्षण न कर पाने में जनता का अपना कितना योगदान है, उसे वह नंजरअंदांज नहीं कर सकती। जलापूर्ति की कमी का दोष केवल सरकार पर मढ़ा जाना हरगिंज मुनासिब नहीं होगा। आंखिर जनता द्वारा लगातार व लगभग हर समय जल के दुरुपयोग किए जाने पर सरकार किस तरह निगरानी रख सकती है। प्राय: साधन सम्पन्न वे लोग  जिन्होंने अपने-अपने घरों में ऊंची मंजिलों पर टंकी में पानी चढ़ाने के लिए अवैध रूप से मोटर पम्प लगा रखे हैं, इसकी वजह से जल का दुरुपयोग भी होता है तथा जनता में जल का समान वितरण भी प्रभावित होता है। रबड़ के पाईप लगाकर अपनी कारें, ंफर्श तथा लॉन आदि पर लगातार पानी डालना तो धनाढय एवं नवधनाढय लोगों की ंफितरत में शामिल हो चुका है। वास्तविकता एवं कटु सत्य तो यह भी है कि समाज के यह तथाकथित संभ्रान्त लोग भी हमारे देश के जल भंडारण को प्रभावित करने तथा देश को समय से पूर्व जल संकट की ओर धकेलने के कम ंजिम्मेदार नहीं हैं। कई स्थानों से नलों के ऊपर से टोंटी ही नदारद दिखाई देती है। परिणामस्वरूप जलापूर्ति होने पर पानी निर्बाध रूप से व्यर्थ बहता रहता है। मात्र दो दशक पूर्व जिन कुओं में आठ-दस ंफीट की गहराई पर जल दिखाई देता था आज वही कुएं पूरी तरह सूखे पड़े हैं। तमाम झीलें, तालाब व जोहड़ सूखे नंजर आ रहे हैं। कितने अंफसोस व चिन्ता का विषय है कि प्रकृति द्वारा नि:शुल्क रूप से अपने प्रिय प्राणियों को उपलब्ध कराई गई जल रूपी एक ऐसी बेशंकीमती सौगात का हम संरक्षण भी नहीं कर पाते जिसके बिना हमारा जीवन ही असम्भव है।

              इसके लिए सरकारों पर दोष मढ़ना या उसके रहमोकरम की आस रखना हरगिंज उचित नहीं। जनता को स्वयं इसके लिए जागरूक होने तथा एक दूसरे को जागरूक करने की सख्त ंजरूरत है। इसके लिए सर्वप्रथम तो हमें जलसंकट की समस्या के प्रति गम्भीर होना होगा। उसके पश्चात जल के दुरुपयोग को रोके जाने की आवश्यकता है। फिर हमें उन उपायों को अपनाने की ंजरूरत है जो जल संरक्षण के लिए सहायक सिद्ध हो सकते हों। पहले तो हमें यूकेलिप्टस तथा संफेदा जैसे उन वृक्षों के पौधारोपण से परहेंज करना चाहिए जो धरती के जलस्तर को और अधिक कम करने में सहायक सिद्ध होते हैं। आजकल देखा जा रहा है कि शीघ्र करोड़पति बनने की चाह में तमाम लोग ऐसे वृक्ष लगा रहे हैं जो पांच-छ: वर्षों में ही तैयार हो जाते हैं। इस सोच में बदलाव लाने की ंजरूरत है। सरकार को ऐसे वृक्ष प्रतिबंधित कर देने चाहिए तथा जनता को इसमें सहयोग देना चाहिए। नव निर्मित होने वाले मकानों में लैंड रिचार्जिंग सिस्टम को अनिवार्य कर देना चाहिए। इस प्रणाली के तहत मकान की छत पर इकट्ठा होने वाला बारिश का पानी एक विशेष पाईप के माध्यम से सीधा धरती में प्रवेश कर जाता है। तथा उस मकान के व उसके आसपास के जलस्तर को सामान्य बनाए रखने में सहायक होता है। यह प्रणाली नव निर्मित होने वाले मकानों में तो अनिवार्य रूप से अपनाई जानी चाहिए साथ-साथ पुराने मकानों के स्वामियों को भी अपने मकानों में ऐसी प्रणाली का प्रबंध करना चाहिए।

              बारिश के दिनों में वर्षा का जल ढालदार क्षेत्रों की ओर बहता दिखाई देता है। यह जल निचली जगहों पर अपना स्थान बना लेता है तथा लम्बे समय तक अनावश्यक रूप से रुका रहता है। परिणामस्वरूप जिस ंजमीन पर बरसात का यह पानी रुकता है वहां की खेती प्रभावित होती है तथा मच्छर व जल में पैदा होने वाले अन्य कीड़े-मकोड़े अनैच्छिक रूप से जन्म लेते हैं। इससे बीमारी फैलने का ंखतरा बढ़ जाता है। जल का इस प्रकार का एक बड़ा भण्डार इसी प्रकार बिना किसी प्रयोग में आए सूख-सूख कर समाप्त हो जाता है। कई स्थानों पर तो यही रुका हुआ जल नदियों व नालों के बढ़े हुए पानी से मिलकर बाढ़ का रूप धारण कर लेता है तथा विनाश का कारण बन जाता है। ऐसे तमाम क्षेत्रों में बड़े कुएं के रूप में लैंड रिचार्जिंग सिस्टम बनाए जाने चाहिए जहां बरसात का पानी व्यर्थ रूप से नष्ट होने के बजाए धरती के भीतर समा जाए। यदि यथाशीघ्र सम्भव जल संकट रूपी इस विकट समस्या के प्रति हम जागरूक नहीं हुए तथा जल संरक्षण के शीघ्र उपाय नहीं किए तो निश्चित रूप से हमारी इन ंगलतियों का परिणाम हमारी ही अगली पीढ़ियों को भुगतना पड़ेगा। परन्तु शायद तब तक देर हो चुकी होगी और हमारी इन ंगलतियों व लापरवाहियों के लिए हमारी ही सन्तानें हमें क्षमा करने के योग्य भी नहीं समझेंगी। अत: यदि हम इस वास्तविकता को स्वीकार करते हैं कि 'जल ही जीवन है' तो उस 'जीवन' की रक्षा करने की ंजिम्मेदारी भी हमारी और सिंर्फ हमारी ही है।

 

गुरुवार, 25 जून 2009

जल प्रेम का इतिहास बताती ग्वालियर की बावड़ियाँ

जल प्रेम का इतिहास बताती ग्वालियर की  बावड़ियाँ

- देव श्रीमाली

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार तथा ग्रामीण पत्रकारिता  विकास संस्थान के अध्यक्ष हैं)

ग्वालियर संगीत की नगरी है । इसी जमीं पर मियाँ तानसेन उर्फ तन्ना मिश्रा ने संगीत का ककहरा सीखा । संगीत सम्राट बने और बादशाह अकबर के नौ रत्नों में शुमार हुए । तोमर राजवंश के महान शासक राजा मानसिंह तोमर ने यहीं पर 'ध्रुपद' की रचना की। लेकिन संगीत ही नहीं ग्वालियर के शासकों का प्रेम जल संरक्षण को लेकर भी उतना ही प्रगाढ़ रहा है जितना संगीत के प्रति । इसकी गवाही देने के लिए आज भी ग्वालियर शहर के कोने - कोने पर कहीं जीर्ण शीर्ण तो कहीं ठीक ठाक हालत में मौजूद बावड़ियों के अवशेषों से स्पष्ट दृष्टिगोचर होता है ।

       ग्वालियर बावड़ियों के लिहाज से इतना समृध्द है और इनका निर्माण इतने शानदार स्थापत्य के साथ और कलात्मक तरीके से कराया गया है कि आज के इंजीनियर तक इन्हें देखकर चमत्कृत हो जाते हैं । यही वजह है कि कई बार तो जल संरक्षण से जुड़े लोग कहते हैं कि ग्वालियर को सिर्फ संगीत ही नही बल्कि '' संगीत और बावड़ियों का शहर '' कहा जाना चाहिए ।

       दरअसल ग्वालियर का जन्म ही चमत्कारिक जल के जल संरक्षण के प्रयासों के साथ ही हुआ अर्थात ग्वालियर राज्य की नींव ही एक बावड़ी की स्थापना के साथ हुई । ग्वालियर के ऐतिहासिक दुर्ग का निर्माण गोपगिरि पर्वत पर किया गया जो बाद में गोपाद्रि और उसके बाद गोपाचल पर्वत कहलाया । फजल अली के एतिहासिक ग्रंथ - 'कुलियाते ग्वालियर' जो कि अकबर के शासन काल में लिखा गया था, मैं ग्वालियर के क्षेत्रीय इतिहास के उपलब्ध फारसी स्त्रोतों में लिखा है - '' विक्रमादित्य के हुकूमत के 332 वर्ष गुजरे थे और हिजरी सन् 332 वर्ष पूर्व एक जमींदार सूरसेन का था, उसने ग्वालियर किले की बुनियाद रखी । उसने प्रथम निर्माण ' सूरजकुंड ' के रूप में करवाया तथा ग्वालिपा ऋषि के आर्शीवाद से 36 वर्ष राज्य किया । इस मामले को लेकर एक किंवदंती थी इस अंचल में शताब्दियों से प्रचलित है । इसके मुताबिक सूरसेन कोढ़ रोग से पीड़ित था और बड़ा जमींदार होने के बावजूद अपने इस रोग के कारण बहुत दु:खी रहता था । एक बार वह जंगल में भटकते हुए गोपगिरि पर पहुँच गया जहाँ ग्वालिपा ऋषि तपस्यारत थे । प्यास से व्याकुल सूरसेन को देखकर ग्वालिपा ऋषि ने उससे कहा -'' बहुत दु:खी और परेशान हो । जाओ सामने के कुण्ड में जाकर हाथ धोकर पानी पी लो ।'' ऋषि ग्वालिपा के बताये अनुसार जब वह पास में स्थित छोटे से गड्डे के पास पहुँचा और उसने पानी में हाथ डालकर धोए । पानी पीकर प्यास बुझाने के बाद जब उसकी निगाह अपने हाथों पर पड़ी तो वह एकदम चमत्कृत हो गया । उस करिश्माई जल के स्पर्श से सूरसेन के हाथों का कोढ़ जाता रहा । वह प्रसन्नतापूर्वक ग्वालिपा ऋषि के पास जाकर उनके चरणों में जाकर गिर पड़ा । ग्वालिपा ऋषि ने राज करने का आर्शीवाद दिया । सूरसेन से उस गड्डे पर एक भव्य बावड़ी का निर्माण करके ग्वालियर राज्य की स्थापना की । यह ऐतिहासिक बावड़ी आज भी ग्वालियर दुर्ग में स्थित है जो ''सूरजकुंड '' के नाम से जानी जाती है ।

       ग्वालियर दुर्ग परिसर में ही एक और दुर्लभ बावड़ी स्थित है - एक पत्थर की बावड़ी ।  इस अद्भुत वास्तु कौशल से निर्मित बावड़ी का निर्माण तत्कालीन तोमर शासक डूंगरेंद्र सिंह और कीर्ति सिंह (1394-1520) ने कराया । इसकी खासियत यह है कि इसका निर्माण एक ही पत्थर पर काटकर किया गया है । तात्कालीन शासक जैन धर्मावलंबी थे लिहाजा उन्होनें इसमें भगवान पार्श्वनाथ की पद्मासनस्थ प्रतिमा भी निर्मित कराई। दुर्ग परिसर में स्थित यह स्थल देशभर के जैन धर्मावलंबियों का बड़ा तीर्थ क्षेत्र है ।

       इस अंचल के लोगों के जल प्रेम का एक और किस्सा विश्व विख्यात है । यह है ग्वालियर के राजा मानसिंह तोमर और एक गूजरी निन्नी की प्रेम कहानी, जो इतिहास में मृगनयनी के रूप में जानी जाती है । कहा जाता है कि राजा मानसिंह तोमर शिकार के लिए राई गाँव की ओर गये । रास्ते में दो भैंसो की लड़ाई हो रही थी जिससे मार्ग अवरूध्द हो गया। यह लड़ाई देखने के लिए राजा भी खड़े हो गये । पास मे ही गाँव की कुछ कन्याएँ खड़ी थीं, जो कि गूजर समाज की थी । इनमें एक ने आगे बढ़कर भैंस का सींग पकड़कर उन्हें अलग अलग कर दिया । राजा उस गूजरी की बहादुरी और उसके अद्वितीय नैसर्गिक सौंदर्य पर मोहित हो गए । उन्होनें उसे विवाह का प्रस्ताव दिया । लेकिन निन्नी नामक इस गूजरी ने राजा के समक्ष एक शर्त रखी कि वह तभी शादी करेगी जब उसके पीने के लिए सांक नदी का पानी किले में पहुँचे । राजा मानसिंह ने दुर्ग पर एक पृथक महल बनवाया जो आज भी गूजरी महल के नाम से जाना जाता है और राजा मानसिंह ने मृगनयनी नामक अपनी इस रानी को पीने के लिए सांक नदी से महल तक पानी लाने के लिए पाइप लाइन डलवाई थी किले पर उस जल संरक्षण के लिए एक बावड़ी का भी निर्माण भी कराया  था । इनके अवशेष अभी भी ग्वालियर दुर्ग के आसपास मौजूद हैं ।

ग्वालियर में मौजूद कुछ पुरातन ऐतिहासिक बावड़ियॉ :-

यूँ तो ग्वालियर शहर के हर हिस्से में बावड़ियों के अवशेष मौजूद है, जिनकी संख्या सैकड़ों में है । इनमें से अनेक नष्ट हो गई  । कुछ अतिक्रमण का शिकार हो गई और कई सिकुड़कर कुएँ में तब्दील हो गई ।ऐसी कुछ बावड़ियों की जानकारी को दो भागों में बॉटा जा सकता है :- (क) ग्वालियर दुर्ग की बावड़ियाँ और (ख) शहर में स्थित बावड़ियाँ ।

(क) ग्वालियर दुर्ग

       भारत में ऐसे कम ही ऐसे दुर्ग है जहाँ इतनी ऊँचाई पर जल प्रदाय व्यवस्था के सुचारू प्रयास किये गये हों  । यहाँ स्थित प्रमुख बावड़ियाँ इस प्रकार हैं :-

सूरजकुंड :- ग्वालियर ऋषि के कहने पर सूरजसेन ने इसको उत्तम सरोवर में तब्दील किया । माना जाता है कि इस कुंड के निर्माण से निकले पत्थरों से ही दुर्ग के लिए दीवारें बनाई गई । मातृचेट ने इसे सुधारा और पुननिर्माण कराया ।

गंगोला ताल :- दुर्ग पर ही स्थित तालनुमा इस बावड़ी का निर्माण 8 वीं सदी में किया गया । इसका नाम राजा मानसिंह कालीन गंगू भगत के नाम पर पड़ा । माना जाता है कि इससे निकले पत्थरों से तेली का मंदिर बनवाया गया ।

       ग्वालियर दुर्ग के बारे में इब्नबतूता ने जो अपना यात्रा वृतांत लिखा है कि उसके मुताबिक ''किले के अंदर काफी पानी के हौज हैं । किले की दीवार मिले हुए 20 कुएँ हैं जिनके पास ही दीवार में मजनीक और अरादे लगे हुए हैं ।' यहाँ मध्य युग में 21 कुएँ, सरोवर और बावड़ियों की मौजूदगी का उल्लेख मिलता है । इनमें से जौहर ताल, तिकोनिया ताल, रानी ताल, चेरी ताल, एक खंबा ताल, कटोरा ताल, नूर सागर अभी  भी अवशेष की दशा में मौजूद हैं ।

 

 

(ख) ग्वालियर शहर

       ग्वालियर शहर में बावड़ियों की भरमार रही है । इनमें से कई का तो अब अता पता ही नहीं है । मसलन बेला की बावड़ी के नाम से ग्वालियर में एक प्रसिध्द स्थान है लेकिन वर्तमान में यहाँ कोई बावड़ी नहीं है । इतिहास में लेख है कि राजा मानसिंह ने बेला की बावड़ी का निर्माण कराया था । राजा वीर सिंह ने भी एक बावड़ी बनवाई थी जिसे कालांतर में बॉध के रूप में विकसित किया गया था । इसको हाल ही में सरकार ने पुन: विकसित किया है जो वीरपुर बाँध के नाम से जाना जाता है ।

       सिंधिया राज परिवार के शाही निवास जय विलास पैलेस, ऊषा किरण पैलेस, की चहारदीवारी में रहे कई किलोमीटर लंबे परिसर में, जो अब कालोनियों में तब्दील हो गई हैं में दर्जनों बावड़ियाँ जीर्ण शीर्ण हालत में मौजूद है । ग्वालियर शहर में जनकताल, सागर ताल, गजराराजा स्कूल,कमलाराजा कालेज पुराने हाईकोर्ट के पास, माधौनगर, हिरणवन, शारदा विहार, निम्बाजी की खोह में शानदार स्थापत्य वाली बावड़ियों के अवशेष अभी भी मौजूद हैं । इनमें से कुछ बावड़ियों का जीर्णोध्दार भी किया गया है जो नागरिकों के लिए पेयजल की आपूर्ति कर रही है ।यदि बाकी बावड़ियों को संरक्षित एवं पुनर्जीवित किया जाए तो एक ओर तो ग्वालियर की इन ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण होगा वहीं ये ग्वालियर की पेयजल समस्या से निजात दिलाने में सहायक होंगी ।

 

(लेखक वरिष्ठ पत्रकार तथा ग्रामीण पत्रकारिता  विकास संस्थान के अध्यक्ष हैं)

 

मंगलवार, 23 जून 2009

भारत-विश्व में चाय की राजधानी, इस शताब्दी का एक स्वास्थ्यवर्ध्दक पेय

भारत-विश्व में चाय की राजधानी, इस शताब्दी का एक स्वास्थ्यवर्ध्दक पेय

#####

        भारत ने चाय उद्योग लगभग 179 साल पुराना है । भारत सर्वाधिक चाय उत्पादक होने के साथ-साथ विश्व में काली चाय का सबसे बड़ा उपभोक्ता है । चाय देश की सबसे महत्वपूर्ण वाणिज्यिक फसलों में से एक है । भारत में चाय का उत्पादन 1830 के अंत में शुरू हुआ । उसके पहले चाय जंगली पौधे के रूप में पूर्वोत्तर असम के जंगलों में उगा करती थी ।

       सरकार भारतीय चाय को बागान क्षेत्र में अग्रणी उत्पाद बनाने का  संगठित प्रयास कर रही है । भारत दार्जिलिंग, असम और नीलगिरि चाय के लिए भौगोलिक संकेत  पंजीकरण प्राप्त कर लिया है । भौगोलिक संकेत निश्चित उत्पादों पर प्रयोग किया जाने वाला एक नाम अथवा चिह्न है जो विशिष्ट भौगोलिक स्थान (जैसे शहर, क्षेत्र अथवा देश) से संबंध रखता है । अपने भौगोलिक स्थान  के कारण भौगोलिक संकेत का प्रयोग एक प्रमाणन के रूप में कार्य करता है कि यह उत्पाद निश्चित गुणवत्तायुक्त है अथवा प्रतिष्ठित उत्पाद है । पंजीकरण चिन्ह के रूप में भारतीय चाय का लोगो इसकी गुणवत्ता की पहचान है । यह फुरसत के क्षणों में इस्तेमाल हाने वाला पेय है ।

       भारतीय चाय का निर्यात पूरे विश्व में किया जाता है । भारतीय चाय के कुछ मुख्य आयातकर्ताओं में शामिल देश हैं -- रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका, सिंगापुर, श्रीलंका, पोलैंड, जर्मनी , अफगानिस्तान आदि । भारत से अलग अन्य देश जो चाय का उत्पादन करते हैं वे हैं - चीन, श्रीलंका, केन्या, तुर्की, इंडोनेशिया, वियतनाम, बंगलादेश, मालावी, उगाण्डा, तंजानिया और उनके जैसे अन्य देश ।

       भारत में चाय का अलग-अलग उत्पादन करने वाले अनेक क्षेत्र हैं जिनकी भौगोलिक विशेषताएं भिन्न  हैं, इसलिए इन विभिन्न क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न सुगन्ध और स्वाद की चाय का उत्पादन होता है । दार्जिलिंग, असम और नीलगिरि इन क्षेत्रों में शामिल हैं।

दार्जिलिंग-हिमालय  की  शृंखलाओं में बर्फ आच्छादित निचली पहाड़ियों में दार्जिलिंग  विशिष्ट प्रकार की चाय का घर है । ठंडी और नम जलवायु, मिटटी, झरने और ढलाव वाले क्षेत्र सभी मिलकर दार्जिलिंग चाय को एक अनूठा स्वाद प्रदान करते हैं। प्राकृतिक कारकों के संयोजन से दार्जिलिंग चाय में जो अनूठेपन का गुण है, वह विश्व में और कहीं नहीं पाया जाता । इस चाय को वर्षों से चायों का सिरमौर होने का गौरव प्राप्त है।

असम-बाघ और एक सींग वाले गैंडों की भूमि, असम में  असाधारण चाय का उत्पादन होता है । इस चाय से स्वादिष्ट , स्वास्थ्यपरक, चमकीली चाय -मदिरा बनायी जाती है। वे लोग जो चमकीली, कड़क चाय पीना पसंद करते हैं उनके लिए असम चाय का कप ही उत्तम है ।

नीलगिरि- नीलगिरि दक्षिण भारत में स्थित है । ये लहरदार पहाड़ी भू-दृश्य वाला सुरम्य क्षेत्र है जहां चाय पैदा होती है । जलवायु की स्थितियां नीलगिरि चाय के अच्छे सुरूचिपूर्ण स्वाद के अनुकूल  है । यदि आप अच्छे रंग और उत्तम स्वाद के साथ सुगन्धित चाय के शौकीन हैं तो आपके लिए नीलगिरि चाय उनमें से एक हो सकती है।

स्वास्थ्यवर्ध्दक पेय

       पूरे विश्व में अध्ययनों से पता चला है कि हरी पत्ती वाली चाय के प्रयोग वजन घटाने और अल्झाइमर्स से रक्षा करने के साथ-साथ कुछ प्रकार के कैंसर तथा हृदय रोगों के खतरे को कम करता है । चाय में कैफीन और टेनिन होते हैं जो इसकी चमक, सुगंध और स्वाद को तीखापन प्रदान करते हैं । यह थकावट को दूर करती है । विचारों और पाचन में सुबोध गम्यता लाती है । चीन और जापान में अध्ययन दर्शाते हैं  कि चाय दीर्घजीवी होने में सहायक है । असल तथ्य यह है कि  धूम्रपान करने वाले जापानी लोगों में फेफड़े के कैंसर की दर आधी होती है जबकि  धूम्रपान करने वाले अमेरिकी लोग उपर्युक्त  सिध्दांत के प्रमाण हैं ।

       चाय के लाभों ने नित नई खोजों के कारण इस पेय को महत्वपूर्ण शीर्ष पर पहुंचा दिया है । इसके एंटीऑक्सिड तत्व शरीर में कोलोस्ट्रोल का स्तर कम करते हैं । हृदय तथा धमनियों के स्वास्थ्य में सुधार लाते हैं और कुछ प्रकार के कैंसर से हमारी रक्षा भी करते हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि इसके पऊलैवोनाइड्स से दांतों पर पीली परत जम जाती है । दरअसल चाय में मौजूद पऊलैवोनाइड्स विटामिनों की ही तरह के संघटक होते हैं । ये प्लेटलेट नाम की रक्त कोशिकाओं में रक्त के जमाव की संभावनाओं को कम करते हैं और ऐसे नशा-निरोधक की तरह काम करते हैं जो शिराओं को नुकसान पहुंचाने वाले मूल तत्वों के प्रभाव में कमी पैदा करते हैं । इसके अतिरिक्त चाय दांतों को रोग मुक्त रखने में भी सहायक होती है क्योंकि इसमें पऊलयुराइड प्रचुर मात्रा में होता है । काली चाय पर पूर्व में किए गए अध्ययनों से पता चला है कि यह हृदय तथा यकृत को  रोगों से मुक्त रखने में सहायक होती है। इसके अलावा  हरी और काली चाय में पाये जाने वाले एंटी आक्सिडेंट्स त्वचा को कैंसर से मुक्त रखते हैं । पिछले 10-15 वर्षों के दौरान होने वाले अनुसंधानों से यह भी पता चलता है कि अगर सशक्त एंटी आक्सीडेंट्स के साथ भोजन और विटामिन लिया जाए तो  अनेक रोगों के  जोखिम के साथ-साथ वृध्दावस्था को भी टाला जा सकता है । 

       जब भी कहीं चाय की चर्चा होती है तो यही समझा जाता है कि यह एक ऐसा पेय है जिसे आमतौर पर बूढे लोग पसंद करते हैं या यह कवियों के लिए प्ररेणादायक होती है । उल्लेखनीय है कि चाय पिछले बहुत समय से अत्यंत लोकप्रिय पेय रही है और चाय से जुड़ी चीजें हर जगह उपलब्ध होती हैं । उदाहरण के तौर पर हरी चाय की आइसक्रीम और बर्फ युक्त नींबू की चाय, सभी सुपर बाजारों में आसानी से मिल जाती है । रोजाना लिए जाने वाले भोज्य पदार्थों में अनेक ऐसे है जिन्हें चाय के विशेष उत्पादन की संज्ञा दी जा सकती है ।

       चाहे जो भी हो एक बात तो निश्चित है कि ज्यादा से ज्यादा लोग रोजाना चाय पीते हैं और वह भी स्वास्थ्य लाभ के लिए नहीं बल्कि  स्वाद और ताजगी का आनंद लेने के लिए इसका सेवन करते हैं। जबकि यह बात भी निश्चित है कि हरी पत्तियों में निहित स्वास्थ्यवर्धक विशेषताओं  को भी नकारा नहीं जा सकता है और अब यह बात बिना किसी संदेह के कही जा सकती है कि आने वाले दिनों में स्वास्थ्य उद्योग का चाय से प्रभावित होना लगभग निश्चित समझा जाना चाहिए ।

 

रविवार, 21 जून 2009

चमचा में गुन बहुत हैं सदा राखिये संग, कांग्रेस रोती फिरे सामन्ती के संग

चमचा में गुन बहुत हैं सदा राखिये संग, कांग्रेस रोती फिरे सामन्ती के संग

राजनीति से लोकनीति, राजनेता से लोकनेता बनाम राजतंत्र से लोकतंत्र- कांग्रेस की पहल बनाम चिथड़ों से इज्जत ढांपने की कवायद

नरेन्द्र सिंह तोमर ''आनन्द''

अभी हाल ही में एक खबर पढ़ने में आयी कि कांग्रेस ने राजे रजवाड़े या सामन्ती प्रतीक नाम उल्लेखों के उपयोग पर रोक लगा दी है !

खबर ठीक है, और लगता है कि कांग्रेस देश में आधे अधूरे लोकतंत्र को या राजतंत्र के बदनुमा दागों को साफ कर साफ सुथरा परिपक्व लोकतंत्र लाना चाह रही है ! साधारण बुध्दि के हर व्यक्ति को यही आभास होगा ! मैंने इस पर चिन्तन किया ! मुझे इसलिये भी विचार करना पड़ा कि मेरा खुद का सम्बन्ध भी रजवाड़े से है और यह अलग बात है कि जो असल रजवाड़े या राजपूत हैं वे आमतौर पर किसी भी सामन्ती नामोल्लेख को नहीं करते ! असल राजा और राजवंश अधिकतर न तो आमतौर पर कुंवर, राजा या महाराजा या अन्य ऐसा कुछ लिखते हैं बल्कि सीधे सपाट अपना नाम लिखते हैं ! भारत में राजपूतों व रजवाड़ों में अपने उपनाम को साथ लिखने का सामान्य तौर पर रिवाज है जैसे मैं तोमर हूँ और तोमर राजवंश का प्रतीक उपनाम तोमर जो कि मुझे जन्म से ही मिला हुआ है अब भई इसे मैं कैसे छोड़ सकता हूँ !

अब तोमर राजवंश ने दिल्ली बसाई, महाभारत जैसा महान युध्द लड़ा, इन्द्रप्रस्थ निर्मित किया, महाराजा अनंगपाल सिंह ने दिल्ली में लालकोट बनवाया, लोहे की कील गड़वाई (लौह स्तम्भ) या सूरजकुण्ड हरियाणा में ठुकवा दिया या ऐसाह में गढ़ी बसाई या महाराज देववरम या वीरमदेव ने ग्वालियर पर तोमर राज्य स्थापना की तो इसमें मेरा क्या कसूर है ! अगर पुरखों को पता होता कि सन 2009 में जाकर उनके वंशजों को उनके कुकर्मों का दण्ड भोगना पड़ेगा और अपने होने की पहचान खत्म करना पड़ेगी और तोमर होना या कहलाना एक राजनीतिक दल विशेष के लिये अयोग्यता हो जायेगी या भारतीय जीवनतंत्र में उन्हें बहिष्कृत होना पड़ेगा तो वे काहे को ससुरी दिल्ली बसाते काहे को राज्य संचालन करते काहे को महाभारत लड़ते और काहे को इस भारत की सीमाये समूची एशिया तक फैलाते ! काहे को भगवान श्रीकृष्ण के वसुदैव कुटुम्बकम सिध्दान्त पर अमल कर अमनो चैन का शासन करते !

अब कुछ लग रहा है कि पुरखों ने दिल्ली बसा कर ही गलत कर दिया न दिल्ली होती न देश में टेंशन होता ! दिल्ली की वजह से पूरे देश में टेंशन है ! खैर चलो अच्छा हुआ कि हम किसी सामन्ती लफ्ज का इस्तेमाल नहीं करते, चलो अच्छा है कि हम कांग्रेस में नहीं है, अब तो भविष्य में भी नहीं जाना है, नही ंतो पता चलेगा कि चौबे जी छब्बे बनने गये थे और दुबे बन कर लौट आये यानि रही बची नाक और दुम कटा कर नकटा और दुमकटा भई हमें तो नहीं बनना ! ना बाबा ना ! कतई ना !

खैर यह कोई नई बात नहीं कांग्रेस ऐसे औंधे सीधे काम पहले से ही करती आयी है उसके लिये भगवान श्री राम एक काल्पनिक व्यक्ति थे, महाभारत एक काल्पनिक युध्द था ! होगा भई होगा कांग्रेस के लिये होगा, हमारे तो पुरखों ने लड़ा है सो भईया हम तो मानेंगे, मानेंगे मानेंगे !

चलो हमारी बात हम तक ठीक है वह तो खैर है कि भारत के कुछ राजपूत अपना उपनाम नहीं लिखते जैसे उ.प्र. के कुछ हिस्सों में कई राजपूत महज सिंह लिखते हैं यही हाल कुछ और प्रदेशों में भी है !

मेरे ख्याल से टाइटलिंग अक्सर वे करते हैं जो जनाना चाहते हैं और जताना चाहते हैं कि वे किसी राजघराने से हैं या राजपूत हैं या दो नंबर के राजपूत हैं (दो नंबर के राजपूत- यह राजपूतों का कोडवर्ड है भई इसका अर्थ है गुलाम राजपूत या मीठा पानी या जिनके खानदान में गड़बड़ आ गयी है) या नकली या फर्जी राजपूत जिन्हें बताना पड़ता है कि वे राजपूत हैं या वे कहीं के राजा रहे हैं ! कांग्रेस में कुछ ज्‍यादा ही नकली और फर्जी राजे रजवाड़े हैं जिनका काम स्‍वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों का साथ देना और उनकी चमचागिरी व जी हुजूरी करना ही था (हम नहीं कहते भारत का इतिहास कहता है) इन लोगों ने भारतीय स्‍वतंत्रता सेनानीयों और क्रान्तिकारीयों की अंग्रेजों के साथ मिलकर या उनका साथ देकर हत्‍यायें कीं और देश को आजाद होने में तकरीबन 100 साल (1657 से 1947 तक) लगवा दिये 1 देश के ये गद्दार आज कांग्रेस की ही शान नहीं बल्कि भारत के महान व माननीय हैं , इसीलिये कांग्रेस कहती है कि आजादी की लड़ाई से उसका रिश्‍ता रहा है, हॉं सत्‍य है आजादी की लड़ाई के गद्दारों की फौज उसके पास है । अभी हाल ही में महारानी लक्ष्‍मीबाई का बलिदान दिवस 18 जून को गुजरा, आजादी की लड़ाई से रिश्‍ता बताने वाली कांग्रेस के किसी भी सिपाही को शहादत साम्राज्ञी का नाम तक स्‍मरण करने की सुध नहीं आयी , आखिर आती भी क्‍यों महारानी लक्ष्‍मीबाई का कोई वंशज कांग्रेस में नहीं है , हॉं महारानी लक्ष्‍मीबाई की शहादत जिसके कारण हुयी वह गद्दार जरूर कांग्रेस में है और माननीय एवं कांग्रेस के कर्णधार हैं । आप नहीं जानते तो बता देते हैं कि एक फर्जी रजवाड़ा ऐसा भी है जिसे महारानी लक्ष्‍मीबाई के शहादत स्‍थल पर जाने की इजाजत नहीं है । और कांग्रेस यानि आजादी की लड़ाई वाली कांग्रेस का सच्‍चा सिपाही है । मालुम है क्‍यों .......नहीं तो पता लगा लीजिये । शायद इसीलिये कांग्रेस को भारत के असल इतिहास से चिढ़ है और उसे बार बार बदलने और तोड़ने मोड़ने मरोड़ने की नौटंकी रचती रहती है । उसका वश चले तो भारत का इतिहास पूरी तरह खत्‍म ही कर डाले, यहॉं की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक परम्‍परायें पूरी तरह नेस्‍तनाबूद कर डाले । भगवान राम, भगवान श्री कृष्‍ण, राजा हरिश्‍चन्‍द्र, महाराणा प्रताप सब के सब काल्‍पनिक मिथक हैं 1      

हालांकि आज न राजा रहे न रजवाड़े मगर राजा रजवाड़े और राजपूत के नाम पर कई लोग ऐश फरमा रहे हैं, आज तक राज कर रहे हैं ! मौज मार रहे हैं ! अधिकांशत: इनमें फर्जी या नकली राजा हैं ! जिनका राजवंश या कुल गोत्र खानदान या रजवाई से कोई ताल्लुक नहीं रहा ! मगर आज तो जलजला ऐसे नकली राजाओं का ही है !

कुछ उपाधियां या नाम प्रतीक सामन्ती नहीं होते

अब जब बात छिड़ी है तो लगे हाथ बता दें कि कुंवर, राज, श्रीमंत आदि जैसे पूर्व नाम सम्बोधन सामन्ती नहीं हैं ! भारत के हिन्दू समाज में चाहे वह जाति से बनिया हो या चमार हो या भंगी हो या गूजर हो या ब्राह्मण हो या राजपूत हो अपने दामाद या बिटिया के पति को हमेशा ही कुंवर साहब ही कह कर संबोधित करते हैं यहॉ तक कि पूरा गॉंव ही किसी भी जाति के दामाद को कुंवर साहब ही कह कर बुलाता है या गाँव मजरे में बाहर के मेहमान को कुंवर साहब ही कहा जाता है यह एक सम्मान का श्रेष्ठ आदर देने का एक प्रतीक उल्लेख है न कि सामन्ती प्रतीक ! पता नहीं किस बेवकूफ ने कुंवर जैसे नित्य प्रयोगी शब्द को सामन्ती बता दिया ! पहले तो उस बेवकूफ को ढंग से हिन्दी सीखनी चाहिये फिर भारतीय हिन्दू समाज, संस्कार व सभ्यता को जानना चाहिये !

मेरे गाँव में एक युवक है जिसका नाम है कुमरराज या अधिक शुध्द हिन्दी में कहें तो कुंवर राज ! बेचारा गरीब किसान है सबेरे खा ले तो शाम का हिल्ला नहीं ! उसकी तो ऐसी तैसी हो गयी ! इसे तो गारण्टी से जिन्दगी में कांग्रेस में एण्ट्री नहीं मिलेगी ! भारत के गाँवों में हजारों लाखों कुअर सिंह, कुंवर सिंह, कुवरराज भरे पड़े हैं कांग्रेस के लिये ये अछूत हो गये !

श्रीमंत शब्द भी सामन्ती नहीं है भाई ! या तो आप सही हिन्दी नहीं जानते या फिर हिन्दू समाज के बारे में अ आ इ ई नहीं जानते ! हिन्दूओं में किसी को भी श्री लगा कर सम्बोधित करना बहुत पुराना रिवाज है और श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी ! श्री और मन्त को मिलाने पर बनता है श्रीमन्त अर्थात लक्ष्मीमन्त या लक्ष्मीवन्त या लक्ष्मीवान यानि अति धनाढय व्यक्ति यानि श्रीमंत बोले तो नगरसेठ !

श्रीमंत शब्द राजा या रजवाड़े का प्रतीक नहीं है बल्कि अधिक पैसे वाले का द्योतक है ! श्रीमंत शब्द ग्वालियर के सिंधिया परिवार के लिये प्रयोग किया जाता रहा है ! और जिसका साफ अर्थ है कि अति धनाढय होने के कारण इस परिवार को श्रीमंत कह कर पुकारा गया न कि राजा या सामन्ती कारणों से !   

एक कहानी - नाम में क्या धरा है

एक बहुत पुरानी कहानी है, हिन्दी में है और लम्बे समय तक स्कूलों में पढ़ाई जाती रही है जिसका शीर्षक है - नाम में क्या धरा है ! कांग्रेस को इसे पढ़ना चाहिये !

साथ ही यह भी पढ़ना चाहिये -

जात न पूछो साधु की, पूछ लीजिये ज्ञान !

मोल करो तलवार का पड़ी रहन दो म्यान !!

वैसे मेरे विचार में कांग्रेस शायद कुछ और करना चाहती होगी लेकिन भटक गयी और कर कुछ और बैठी ! कांग्रेस की सबसे बड़ी समस्या सामन्ती प्रतीक या सामन्तीक नामोल्लेख नहीं बल्कि उसके नेताओं का सामन्ती रवैया एवं आचरण है ! उसके पास नेता कम और चमचे ज्यादा हैं ! उसके जो चन्द नेता हैं उन्हें रूआब जमाने और चमचे पालने का खासा शौक है ! कांग्रेस में टिकिट तक किसी न किसी की चमचागिरी से ही मिलता है ! और उसका नेता जो कि अपने खास व अंधे चमचे को टिकिट दिलाता है ! पॉच साल तक उसके चुन लिये जाने के बाद भी उसे नेता नहीं बनने देता बल्कि चमचा बनाये रखता है और अपने दरवाजे पर ढोक बजवाता है !

ग्वालियर चम्बल में आप जैसे ही कांग्रेस टिकिटों की बात करते हैं तो हर चुनाव में पत्रकार पहले ही अखबारों में संभावित नाम उछाल देते हैं और कांग्रेस के उम्मीदवार बता देते हैं ! क्या आप बता सकते हैं कि ऐसा कैसे होता है ! ग्वालियर चम्बल के पत्रकार इसका अधिक सटीक उत्तर दे सकते हैं, पत्रकार अपनी पैमायश का फीता योग्यता या निष्ठा या पात्रता के आधार पर नहीं बल्कि चमचागिरी के आधार पर तय करते हैं और यह जान लेना बड़ा आसान है कि कौन कितना बड़ा चमचा है ! जो जितना बड़ा चमचा उसकी दावेदारी उतनी ही अधिक मजबूत !

जो चमचा है वह नेता कैसे हो सकता है , चमचा तो सदा चमचा ही रहेगा वह नेता कभी नहीं बन सकता, इसलिये अभी तक ग्वालियर चम्बल में कांग्रेस नेता पैदा नहीं कर सकी ! चमचों को नेता बनाना एक असंभव काम है  ! जो कांग्रेस से बाहर रहे वे नेता बन गये ! हाल के विधानसभा और लोकसभा चुनाव परिणाम इसका स्पष्ट जीवन्त उदाहरण हैं !

कांग्रेस को सही मायने में लोकतंत्र लाना है तो सामन्ती प्रतीक या नामोल्लेखों के पचड़े से दूर अपने नेताओं के सामन्ती आचरण व व्यवहार से छुटकारा पाना होगा, चमचे पालने वाले नेताओं को हतोत्साहित करना होगा ! चमचे हटेंगे तो नेता अपने आप आ जायेंगे ! नेता किसी का चमचा नहीं हो सकता, नेता चाहिये तो चमचे खदेड़िये ! नेताओं के सामन्ती आचरण व व्यवहार को सुधारिये ! फिर आपको जरूरत ही नहीं पड़ेगी तथाकथित नाम प्रतीक उल्लेखों को रोकने की ! चमचे ढोक बजाना बन्द कर देंगें तो कांग्रेस का खोया रूतबा लौट आयेगा ! वरना गालिब दिल बहलाने को खयाल अच्छा है !

चमचा में गुन बहुत हैं सदा राखिये संग , सदा राखिये संग, काम बहुत ही आवें !

गधा होंय बलवान प्रभु भगवान बचावे, डाके डाले पापी जम के कतल करावे !!

चरणन चाटे धूल, चमचा महान बतावे, खुद ही जावे भूल मगर सबन को गैल बतावे !!

गुरुवार, 18 जून 2009

मुख्यमंत्री के निर्देश

मुख्यमंत्री के निर्देश

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के सभी 52 हजार गांवों में केरोसिन, शकर और खाद्यान्न के वितरण की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें।

* प्रणाली के अंतर्गत गांवों में वितरित सामग्री के आंकड़ों की भौतिक सत्यापन के माध्यम से पुष्टि करें।

* कानून-व्यवस्था की स्थिति में सुधार के लिये प्रत्येक मंगलवार को जन सुनवाई काआयोजन करें। यह सुनवाई थाना प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस, पुलिस अधीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस महानिदेशक के स्तर पर की जाये। सुनवाई के दिन और समय पर उपरोक्त अधिकारी कार्यालय में आवश्यक रूप से उपस्थित हों।

* जन सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों#समस्याओं का विवरण रखा जाये। जिला स्तर पर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में शिकायत प्रकोष्ठ साप्ताहिक समीक्षा भी करें।

* पुलिस थानों में जनता से व्यवहार विनम्र और संवेदनशील रहे।

* वरिष्ठ पुलिस अधिकारी औचक निरीक्षण में जन सुनवाई व्यवस्था का प्रभावोत्पादक मूल्यांकन करें।

* पुलिस थानों में महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता बरती जाये। जमानती प्रकरणों में महिलाओं को थाने में नहीं बिठाया जाये और उनकी शीघ्र जमानत हो।

* महिलाओं की गिरफ्तारी आवश्यक होने पर उन्हें ऐसे पुलिस थानों में रखा जाये जहां 24 घंटे महिला पुलिस कर्मचारी उपस्थित हो।

* कानून व्यवस्था की समस्या पर स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस की प्रतिक्रिया त्वरित हो। समस्या के निराकरण के लिये स्थानीय पुलिस अधिकारी एवं मजिस्ट्रेट आवश्यक मार्गदर्शन का बहाना नहीं बनाकर अपने स्तर पर उचित निर्णय लें।

* तुरन्त ट्रायल की आवश्यकता वाले गंभीर अपराधिक प्रकरण चिन्हित किये जाकर उच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित समय-सीमा में ट्रायल में आ रही कठिनाइयों को दूर करने के लिये जिला स्तरीय मानिटरिंग सेल में प्राथमिकता से विचार कर उन्हें दूर करने के प्रयास हों। जिला जज से भी समन्वय किया जाकर फास्ट ट्रेक कोर्ट 1, 2, 3, के स्तर पर ऐसे प्रकरणों में ट्रायल सुनिश्चित कराये।

* चेन स्नेचिंग, चाकूबाजी, तेजाब फेंकने जैसे अपराधों को गंभीर अपराध मानें और इनमें धाराएं ठीक से लगायें। वरिष्ठ अधिकारी ऐसे प्रकरणों का पर्यवेक्षण कर विवेचना की प्रगति की नियमित समीक्षा करें।

* जिलों द्वारा चिन्हित गंभीर अपराध प्रकरणों की मानिटरिंग पुलिस अधीक्षक स्तर पर की जाये।

थाना क्षेत्रों को बीट क्षेत्र में बांटने की समीक्षा हो और प्रत्येक बीट के पुलिस अधिकारियों के पास क्षेत्र के अपराधियों की जानकारी होना सुनिश्चित किया जाये।

* नगर रक्षा समितियों को बीट अधिकारियों से जोड़ने के समुचित प्रयास किये जायें।

* भू-माफिया और ड्रग माफिया के विरूध्द कठोर कार्यवाही हो। दोनों तरह से माफियाओं के विरूध्द

* कनविक्शन रेट बढ़ायें।

बेकवर्ड रीजन ग्रांट फन्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना और कपिलधारा योजना के निर्माण कार्य बरसात के पहले पूर्ण किये जाये। ऐसे निर्माण कार्य जो बरसात के पहले पूर्ण करना संभव नहीं है उनके संबंध में ऐसे उपाय किये जायें जिससे जान-माल को क्षति न हो।

* कपिलधारा के कुंओं में विभिन्न योजनाओं से समन्वय कर डीजल और विद्युत पम्प लगवाये जायें।

* सीमांकन के सभी प्रकरणों का 30 जून तक निराकरण करें।

* तहसील कार्यालयों के रिकार्ड को व्यवस्थित किया जायें। समय पर निरीक्षण और प्रतिवेदन की कार्रवाई सुनिश्चित हो।

* सभी शालाएं एक जुलाई से शुरू कर पढ़ाई प्रारंभ की जाये। शाला भवनों में मरम्मत आदि के कार्य 30 जून तक हर हाल में पूरे किये जायें।

* शालाओं में दर्ज बच्चों के पास अनिवार्य रूप से पाठय-पुस्तकें उपलब्ध हों।

* 'स्कूल चलें हम' अभियान और 'हरियाली महोत्सव' के लिये जिला कलेक्टर वृहद् स्तर पर रूपरेखा बनायें। दोनों कार्यक्रमों को जोड़ा जाये और दोनों कार्यक्रमों में हर स्तर के जन-प्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों की भागीदारी सुनिश्चित करें। एक जुलाई को स्कूल प्रवेश को महोत्सव का रूप दें।

* संविदा शिक्षक वर्ग एक, दो और तीन की नियुक्ति की प्रक्रिया 30 जून तक पूरी कर ली जाये। नगरीय निकाय भी समय-सीमा में यह कार्य करें।

* कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की स्थापना को गति दें।

* मीसा बंदियों के आवेदन प्राप्त करने की 6 माह की समय-सीमा को बढ़ाया जाये।

* हरियाली महोत्सव के लिये मानसून पूर्व भूमि की तैयारी एवं पौधों की जरूरत का आकलन कर गुणवत्तापूर्ण पौधों का उपयोग करें। वृक्षारोपण में जन-प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाये। पौधों की उत्तरजीविता की भी सुदृढ़ व्यवस्था हो।

* बरसात के पहले लोक निर्माण, जल संसाधन, ग्रामीण विकास और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अपने-अपने अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा करने के प्रयास करें।

* बेरोजगारों को रोजगार देने के लिये रोजगार मेलों का आयोजन बड़े पैमाने पर किया जाये।

* रोजगार गारंटी योजना की मजदूरी का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाये।

* वर्षा के पूर्व सभी जिले आपदा प्रबंधन योजना तैयार करें।

* सभी जिलों में बीज के वितरण और उर्वरक की उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

* वर्षा ऋतु में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम की पूर्व तैयारी रखी जाये।

* शासकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध जाँच सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाये और दवाइयों का वितरण भी किया जाये।

* मुख्यमंत्री कन्यादान, मजदूर सुरक्षा, आवास और अन्नपूर्णा योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित

* करें।

कार्यक्रम में प्रभारी मुख्य सचिव श्री विनोद चौधरी, पुलिस महानिदेशक श्री एस.के. राउत, अपर मुख्य सचिव श्री प्रशांत मेहता, विभिन्न विभागों के प्रमुख सचिव और सचिव तथा मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुराग जैन उपस्थित थे।