गुरुवार, 19 नवंबर 2009

अमरसिंह को भारी पड़ सकती है उनकी लफ्फ़ाजी

अमरसिंह को भारी पड़ सकती है उनकी लफ्फ़ाजी

निर्मल रानी, 163011, महावीर नगर,  अम्बाला शहर,हरियाणा

email: nirmalrani@gmail.com फोन-0171-2535628

              फिल्मी गीताें व फ़िल्मी गंजलों के मुखड़ों को संवाद दाताओं के  प्रश्नों के उत्तर के रूप में पेश करने में महारत रखने वाले समाजवादी पार्टी नेता अमरसिंह को आने वाले दिन भारी पड़ने की संभावना नंजर आ रही है। यूं तो अमरसिंह समाजवादी पार्टी के महासचिव पद पर विराजमान हैं।परंतु दरअसल उनका कार्य समाजवादी पार्टी के लिए जनसंपर्क अधिकारी के रूप में कार्य करने का है। फ़ि ल्म जगत के प्रमुख चेहरों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने का श्रेय भी अमरसिंह को ही जाता है। अमिताभ बच्चन,अनिल अंबानी तथा सुब्रतोराय सहारा जैसी देश की अतिविशिष्ट शख्सियतों को मुलायम सिंह के ंकरीब  लाने का श्रेय भी इन्हीं के सिर पर है। अब समाजवादी पार्टी के हित के लिए इतनी बड़ी शख्सियतों को जोड़ने के लिए अमर सिंह को स्वयं क्या कुछ करना पड़ता है यह एक अलग सी बात है। कभी अमरसिंह की पार्टी के प्रमुख नेता रहे राजबब्बर तथा आंजम खां जैसे लोग इस विषय पर ज्यादा बेहतर रौशनी डाल सकते हैं।

              जहां समाजवादी पार्टी के देश की बड़ी शख्सियतों से  संबंध मधुर बनाने में अमरसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है वहीं समाजवादी पार्टी छोड़कर जाने वाले नेतागण भी अमर सिंह को ही अपने मनमुटाव का मुख्य कारण बताते हैं। पिछले दिनों उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कुछ ऐसे तथ्य उजागर किए गए जिनसे यह संकेत मिलता हैकि अमरसिंह ने समाजवादी पार्टी के उत्तरप्रदेश में सत्ता में रहते हुए शासन का किस प्रकार दुरुपयोग किया था। इस संबंध में जांच भी शुरू हो चुकी है। ऐश्वर्या राय के नाम पर कालेज खोलने को लेकर ंजमीन संबंधी उपजे विवाद में अमिताभ बच्चन का नाम आने की जड़ ंमें भी अमरसिंह की ही महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां तक कि अंबानी बंधुओं के मध्य मतभेद बढाने में भी इन्हीें का नाम लिया जा रहा है। इन सभी उतार-चढावों के बीच जब कभी मीडिया अमरसिंह से कुछ पूछना चाहता है तो अमरसिंह कभी ंफरमाते हैं कि हमें तो लूट लिया मिल के हुस्न वालों ने और कभी कहते हैं मतलब निकल गया है तो पहचानते नहीं। अमरसिंह का मीडिया प्रेम भी जगंजाहिर है। पिछले दिनों अपने एक आप्रेशन के दौरान सिंगापुर के हास्पिटल में बीमारी की हालत में  एक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ में बैठे पत्रकारों से उन्होंने बातचीत की।

              परंतु ऐसा लगता है कि अब अमरसिंह पर संकट के बादल मंडराने शुरू हो चुके हैं। उनके फ़ि ल्मी गीतों के मुखड़े बोलते रहने का समय अब जाने वाला लगता है। ऐसा माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की निरंतर गिरती जा रही साख के लिए भी अमरसिंह को ही ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा 6 दिसंबर 1992 की अयोध्या घटना के मुख्य अभियुक्त कल्याण सिंह को समाजवादी पार्टी के ंकरीब लाने के  ंफैसले के भी आप ही ंजिम्मेदार हैं। अमरसिंह ने यह राजनैतिक सपना मुलायम सिंह को दिखाया था कि मुस्लिम व यादव मतों पर हमारा अधिकार तो है ही परंतु कल्याण  सिंह के  समाजवादी पार्टी के समर्थन से लोध तथा पिछड़ी जातियों के मत भी समाजवादी पार्टी के पक्ष में आएंगे। परंतु गत् लोकसभा चुनावों में अमरसिंह की गणित उल्टी पड़ गई। अपना भी जनाधार खोते जा रहे कल्याण सिंह की बदौलत न तो लोध व पिछड़े मतों का रुझान समाजवादी पार्टी की तरंफ हुआ और मुस्लिम मत भी कल्याण-मुलायम की बढ़ती दोस्ती के परिणामस्वरूप समाजवादी पार्टी से दूर होते सांफ नंजर आए।

              सोने पर सुहागा तो यह कि जिस कल्याण सिंह को मुस्लिम समुदाय ं  देखना भी पसंद नहीं करता उन्हें लेकर पिछले दिनों लखनऊ में हुए शहर पश्चिमी विधानसभा सीट के उपचुनाव के दौरान आपने एक ऐसी टिप्पणी कर डाली जिससे मुस्लिम समाज न केवल उनसे ख़ंफा हो गया बल्कि अमरसिंह के विरुद्ध शहर कोतवाली में धार्मिक भवनाओं को ठेस पहुंचाने संबंधी एक मुंकदमा भी दर्ज करवा दिया गया ।  4 नवंबर की इस घटना में अमरसिंह ने समाजवादी पार्टी के एक मुस्लिम प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने हेतु मुस्लिम समुदाय का आहवान् किया। एक सार्वजनिक सभा में कल्याण सिंह व मुलायम सिंह की दोस्ती को जायंज ठहराते हुए अमरसिंह ने ंफरमाया कि कल्याण सिंह समाजवादी पार्टी के लिए हंजरत हुर्र के समान हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के लिए यह भस्मासुर की तरह हैं। अमरसिंह की यह टिप्पणी मुस्लिम समुदाय को बहुत नागवार गुंजरी तथा वे अमरसिंह के विरुद्ध मुंकदमा दर्ज करा बैठे।

              आईए संपेक्ष में आपको बताते हैं हंजरत हुर्र का जीवन चरित्र। छठवीं सदी में जब सीरियाई मुस्लिम शासक यंजीद ने हज़रत इमाम हुसैन के परिजनों को ंकत्ल करने की मंशा से करबला स्थित फु रात नदी के किनारे घेरा उस समय हुर ही यज़ीद की सेना का सेनापति था। हुर ने ही यंजीद के हुक्म पर हंजरत हुसैन व उनके परिवार के तंबुओं को नदी के किनारे से उखाड़  फेंका था तथा उन्हें पानी से दूर रहने के लिए इसलिए मजबूर किया था ताकि भीषण गर्मी के बावजूद उन्हें पानी नसीब न हो सके। 10 मोहर्रम की सुबह हुर को ही यंजीद के  सेनापति के रूप में हंजरत हुसैन व उनके सहयोगियों पर आक्रमण करना था।  परंतु 9-10 मोहर्रम की रात को यजीद का सेनापति हुर देर रात तक करवटें बदलता रहा। उसके जवान पुत्र तथा ंगुलाम ने जब हुर की बेचैनी का कारण पूछा तो उसने कहा कि यंजीद व हुसैन के मध्य सुबह से शुरू होने वाली लड़ाई सत्य तथा असत्य के बीच होने वाला युद्ध है। यंजीद क्रूर,दुष्ट,व्याभिचारी,दुराचारी तथा भ्रष्ट राजा है। परंतु शक्तिशाली है तथा दौलतमंद है। दूसरी ओर उसको मुस्लिम राजा के रूप में मान्यता प्रदान न करने वाले हंजरत हुसैन हंजरत मोहम्मद के सगे नाती हैं। वे सत्य व धर्म के सच्चे उपासक हैं । वे शक्ति में कमज़ोर भी हैं। ऐसे में एक ओर माल व दौलत, तरक्की तथा जागीर है तो दूसरी ओर शहादत,सच्चाई तथा स्वर्ग के द्वार। ऐसे में मैं यज़ीद की ओर से युद्ध करने के बजाए युद्ध की सुबह होने से पूर्व ही हंजरत हुसैन के चरणों में जाकर स्वयं को समर्पित करना चाहता हूं तथा उनसे मांफी भी मांगना चाहता हूं। हुर के पुत्र तथा ंगुलाम ने भी उनके इस ंफैसले का समर्थन किया तथा रातों रात यजीद का सेनापति हुर अपने पुत्र व ंगुलाम के साथ यंजीद की सेना को छोड़कर रात के अंधेरे में हंजरत हुसैन के चरणों में जा गिरा। हुसैन ने उसे मांफ किया। इतिहास साक्षी है कि  10 मोहर्रम को करबला में हुई लड़ाई में हंजरत हुसैन की ओर से शहीद होने वाले पहले तीन सैनिक यही थे। हुर की इस क़ुर्बानी के बाद ही उन्हें हंजरत हुर के  नाम से जाना गया।

              अब हंजरत हुर का चरित्र चित्रण सुनने के बाद क्या इसमें कोई ऐसी गुंजाईश नज़र आती है जिससे कि कल्याण सिंह की तुलना हंजरत हुर से की जा सके। हुर ने सच्चाई का साथ देने के लिए यंजीद का साथ छोड़ा था। परंतु कल्याण सिंह ने भाजपा इसलिए छोड़ी थी क्योंकि भाजपा ने उनके पुत्र को लोकसभा का टिकट देने से इंकार कर दिया था। दूसरी बात यह कि कल्याण सिंह पहली बार भाजपा से अलग नहीं हो रहे थे। इसके  पहले भी वे अटल बिहारी वाजपेयी के विषय में अनाप-शनाप बोले थे तथा पार्टी से निकाल दिए गए थे। यह दूसरा मौक़ा था जबकि कल्याण सिंह पार्टी से निकाले गए तथा उन्हें अकेला देखकर सपा जनसंपर्क अधिकारी अमरसिंह ने उनसे संपर्क साधा और न जाने किस समीकरण के तहत कल्याण सिंह, अमर सिंह को सपा के लिए लाभकारी नंजर आए और वह भी इतने कि उनमें अमरसिंह को हंजरत हुर सी समानता भी नंजर आने लगी।

              कल्याण सिंह द्वारा समाजवादी पार्टी को जो नुंकसान पहुंचा उसका सिलसिला केवल लोकसभा चुनावों तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि पिछले दिनों उत्तर प्रदेश विधान सभा के हुए उपचुनावों में भी समाजवादी पार्टी की अच्छी ंफंजीहत हुई। यहां तक कि ंफिरोंजाबाद लोकसभा सीट के उपचुनाव में जहां कि सपा ने अपनी पूरी तांकत झोंक दी थी वहीं अमरसिंह के ही सबसे बड़े आलोचक समझे जाने वाले कांग्रेस उम्मीदवार राज बब्बर ने मुलायम सिंह की बहुरानी डिंपल यादव को भारी मतों से पराजित कर दिया। ख़बर है कि इसी ंफिरोज़ाबाद की सीट की हार ने मुलायम ंसिंह यादव को यह चिंतन करने के लिए मजबूर कर दिया है कि अमरसिंह के ऐसे ंफैसले आगे और कब तक? उनकी लंफंफांजी और ंफिल्मी गीतों व ंगंजलों के मुखड़े अब और कब तक? ऐसे में आपका भी यह सोचना न्यायसंगत हो सकता है कि देश की राजनीति की छाती पर अमर सिंह जैसे लंफंफाज़ों की सवारी और कब तक?  निर्मल रानी

 

रविवार, 15 नवंबर 2009

ग्‍वालियर टाइम्‍स के 5 वर्ष पूर्ण, छठवें वर्ष में प्रवेश

ग्‍वालियर टाइम्‍स के 5 वर्ष पूर्ण, छठवें वर्ष में प्रवेश

हवायें लाख रोकें रास्‍ता, आंधियॉं बनकर ।

मगर वो छा ही जाते हैं, जो बादल घिर कर आते हैं ।।   

स्‍वयंसेवी संस्‍था नेशनल नोबल यूथ अकादमी द्वारा संचालित एवं स्‍वामित्‍वाधीन वेबसाइट ग्‍वालियर टाइम्‍स www.gwaliortimes.com  ने आज 16 नवम्‍बर 2009 को अपने पंजीयन व संचालन के 5 वर्ष पूर्ण कर लिये हैं और यह वेबसाइट आज छठवें वर्ष में प्रवेश कर गयी है , यह वेबसाइट 16 नवम्‍बर 2004 को पंजीकृत एवं प्रारम्‍भ होकर संचालित होना शुरू हुयी थी । इस अवसर पर हम अपने सभी शुभेच्‍छुओं, सहयोगियों, विज्ञापनदाताओं, पाठकों एवं इण्‍टरनेट व्‍यूयर्स के शुक्र गुजार हैं जिनके असीम प्‍यार, सहयोग एवं स्‍नेह से एक लम्‍बा दौर बिना व्‍यवधान हमने आज पूरा कर लिया । शेष बातें विशेष संपादकीय में

– नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द'' मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी एवं प्रधान संपादक ग्‍वालियर टाइम्‍स समूह   

दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये (दैनिक मध्‍यराज्‍य)

दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये

गोपाल दास गर्ग

जनता बनी है सानी सबकी

दीनबन्धु भये मंत्री -अफसर, नेता दीनानाथ कहाये।

दीन हीन जनता ने पूजा, फिर भी उसके कष्ट बढ़ृाये ॥1॥

कुर्सी-धारक करते मनमर्जी, नहीं सुनते हैं किसी की अर्जी. ॥2॥

 मंत्री खाता, अफसर खाता, नेता खाता और खिलाता।

जनता बनी है  सानी सबकी, सत्ताकी खदान में खाता ॥ 3॥

धन लोलुपता की बाढ़ आ गई, मान वहे मनमानी में।

घर-द्वार सब चौपट हो गया, आपसी खींचातानी में ॥ 4॥

धन आधारित राजनीति में, नैतिकता का हरण हुआ।

देश समर्पित नेताओं का, राजनीति से क्षरण हुआ ॥ 5॥

शासन और प्रशासन में, धरणीधर का मान है।

आम प्रजाजन रोता फिरता,नहीं कोई पहचान है॥ 6॥

दलतंत्र भगाओं- जनतंत्र बचाओं अभियान में,

सबका कद समान है। ना ही कोई छोटा-बड़ा ना कोई पद पहचान है।

तरण करेगा इस पीड़ा से, ऐसा यह अभियान है ॥ 7॥

प्रस्तुती..गोपालदास गर्ग मुरैना

 

बुधवार, 11 नवंबर 2009

म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि –त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

म.प्र. में बिजली के लिये त्राहि –त्राहि मची, गॉंवों में किसानों को दो दिन बाद दो घण्‍टे और शहरों में सिर्फ 3 घण्‍टे मिलती है बिजली

नरेन्‍द्र सिंह तोमर ''आनन्‍द''

यूं जर्रा जर्रा महताब हुआ, मेरा सजन तो आफताब हुआ, उनकी इस अदा का क्‍या कहिये कि जो बचा खुचा था वो भी सूपड़ा साफ हुआ ।

       बदले बदले से सरकार नजर आते हैं, जिनके कन्‍धों पर पग रख के पहुँचे एक ऊँचाई तलक, आज कहते हैं कि मैं आसमान हुआ ।

आसमां पे उड़ने वाले तेरी पतंग की डोर जिन हाथों में, जरा खौफ खा वरना मत कहना कि ये क्‍या कमाल हुआ ।

ये जर्रा धूल का, फांकोगे तो ऑंतें फुंक जायेगी, फेफडे चलनी हो जायेंगे, ठोकर मारोगे तो न कहना कि सिर पे सवार हुआ ।

कल तक जिस मिट्टी ने तुझे पुतला बना कर एक भगवान बना दिया, उस मिट्टी को ललकारेगा तो न कहना कि क्‍या सब्‍जबाग हुआ ।

तू भूल गया उपने जानो जॉं पर खेल खून के कतरे बहाने वालों को, मत कहना कि ये कतरा तो अब दरिया हुआ ।

ओ कान में तेल औ ऊंगली फंसा के सोने वाले, जिनकी नींद हराम हुयी फिर न कहना कि ये क्‍या कोहराम हुआ ।

जिद तेरी है इस वतन की मिट्टी को मिटाने की, तो इक जिद मेरी भी है इसे बचाने की, जब दो जिद टकरायें तो न कहना कि व्‍यर्थ संग्राम हुआ ।

हम तो खिलाड़ी हैं घर फूंक तमाशे वाले, तेरा चमन गर उजड़ा तो न कहना कि ये क्‍या वीरान हुआ ।

चम्‍बल के बेटों को शौक है मौत से टकराने का, तेरी वो बिसात कहॉं, गर मौत बन कर हम टूटें तो न कहना कि ये क्‍या जंजाल हुआ ।

कितना भी उँचा तू उठा अभी मेरे मुकाबिल नहीं पहुँचा, तुझसे छिनने लुटने को काफी है मैं नंगा ही सही, फिर न कहना कि ये क्‍या किस किस को बचाऊं क्‍या ये बवाल हुआ ।

दौलत और शोहरत के भ्रष्‍ट समन्‍दर में तैरने वाले, हम जो तूफां बन के तेरी किश्‍ती डुबोये तो न कहना कि ये क्‍या मंझधार हुआ ।

हसरत है गर तेरी दो दो हाथ की, मन मेरा भी है अब तुझये टकराने का , लगा जोर तू पूरा फिर न कहना कि तुझे कह कर नहीं मारा ।

यूं अब आही जा मुकाबिल मेरे, मैं हिन्‍दुस्‍तान तो तू पाकिस्‍तान सही, तेरी हसरत और मेरा मन भर जायेगा फिर न कहना कि मुकाबला ही कहॉं हुआ ।

क्‍या जरूरत कंस की रावण की औ किसी अन्‍य शैतान की, तू तो सबका नया अवतार हुआ ।

उस्‍ताद समझता है तो आ सामने, हो दो दो हाथ तुझसे यूं छुप छुप के लड़ता है तो भरम दोस्‍ती का होता है, आ दुश्‍मन की तरह टकरायें वरना फिर न कहना कि तेरा  तो कत्‍लेआम हुआ ।

 

कहने को संभागीय मुख्‍यालय है शहर मुरैना लेकिन बिजली कटोती के हाल इतने बदतर कि महज तीन घण्‍टे ही शहरवासीयों को 24 घण्‍टे के दरम्‍यां मिलती है बिजली, न कोई सुनने वाला न कोई निराकरण करने वाला यहॉं वम्‍बल संभाग का कमिश्‍नर और मुरैना जिला का कलेक्‍टर दोनो ही बैठते हैं लेकिन जनता की समस्‍याओं से पूरी तरह नावाकिफ ये दोनो अधिकारी अपनी अपनी धींगामस्‍ती में मस्‍त हैं । गॉंवों के हाल तो और भी बदतर हैं गॉंवों में रबी की फसल जब सिंचाई के लिये तरस रही है तब उन्‍हें दो दिन में एक बार यानि 60 घण्‍टे में महज दो घण्‍टे बिजली आपूर्ति की जा रही है, अब फर्जी सरकारी दावों की पोल खोलती नीचे किसानों के साथ गुजारी एक रात की दास्‍तां हम यथावत यहॉं दे रहे हैं हालांकि इसमें चम्‍बल की ठेठ देहाती भाषा में बातें कहीं गईं हैं और कुछ गाली गलौज की भाषा भी किसानों द्वारा प्रयोग की गयी है लेकिन बात तो थी उसे साहित्यिक और परिष्कृत रूप देकर हम नहीं चाहते थे कि बात की तासीर या ग्रामीणों के आक्रोश का इजहार कमतर हो जाये । सो लिहाजा जो सच है हम बेबाक यहॉं दे रहे हैं, हमने ग्राम और ग्रामीणों के नाम यहॉं जानबूझ कर प्रकाशित नहीं किये हैं हम नहीं चाहते कि वे किसी भी राजनीतिक या सरकारी या अफसरी कोपभाजन के वे भोले भाले निर्दोष लोग शिकार हों । वक्‍त पड़ने पर हम सारी वार्ता साबित करने में सक्षम व समर्थ हैं ।

अभी लगे हाथ बताता चलूं कि मुझे चम्‍बल के कई गॉंवो का एक साथ दौरा करने को मिला , मेरे बचपन के कुछ ग्रामीण मित्रों ने मुझसे रात को एक गॉंव में हुये चौपाल पर चौगोला (यह काव्‍य की ग्रामीण लोक विधा है ) सम्‍मेलन में बैठने का आग्रह किया और अपने विचार उन्‍हे बताने तथा उनके विचार जानने की विनयपूर्ण आमंत्रण दिया । मैं हालांकि काफी थकावट महसूस कर रहा था लेकिन ग्रामीण दोस्‍तों (भई मैं स्‍वयं भी ग्रामीण परिवेश का हूँ – मेरा जन्‍म चम्‍बल के गॉंव में हुआ, वही पला बढ़ा और थोड़ी बहुत पढ़ाई लिखाई भी गॉंव में की, गाय भैंस चराने से लेकर, हल जोतने और सभी किसानी कार्यों का मुझे लम्‍बा मैंदानी अनुभव है ये दीगर बात है कि बाद में उच्‍च स्‍तर तथा प्रायमरी माध्‍यमिक और अन्‍य शिक्षा दीक्षा ग्‍वालियर, भिण्‍ड और भिलाई –दुर्ग, मुरैना आदि जगहों पर हुयी ) पर मेरे गॉंव का नाता अभी तक कायम है, मेरी पैतृक जमीन जायदाद खेती बाड़ी अभी कायम है सो गॉंव से नाता भी बदस्‍तूर कायम है तथा पुरानी रजवाड़ी, फिर जागीरदारी, जमीन्‍दारी भी रही है सो सारे रिश्‍ते अभी तक मुकम्‍मल कायम हैं)

अब अगर इन सब ऐतिहासिक बातों के कायम रहते तोमर राजपूत इस देश के अभिन्‍न अंग होकर न्‍यायप्रिय, क्रोधवान एवं मर मिटने की कूबत से संपन्‍न होकर अन्‍याय व अत्‍याचार के खिलाफ आवाज बुलन्‍द करने में सबसे आगे हैं और बगावत कर बागी बनते हैं तो इसमें न तो तोमरों का दोष है और न मेरा, यह इस वंश का स्‍वाभाविक लक्षण है, वंशगत तेज है, वाणी में ओजस्विता वंशगत है तो अपनी ऑंख के सामने अत्‍याचार देख कर ऑंखे बन्‍द करना तो किसी भी राजपूत के स्‍वभाव में नहीं होता किन्‍तु तोमरों को यह गुण विशिष्‍ट व प्रचुर रूप से मिला है, यही एक वजह है कि चम्‍बल में बगावत होती आयी है और बागी पैदा होते आये हैं , जब तलक अत्‍याचार, अन्‍याय और सरकार का अनसुनापन जारी रहेगा तब तक चम्‍बल में बागी पैदा होते रहेंगे इसमें कोई संशय नहीं है ।

अब अगर –

सच कहना अगर बगावत है, तो समझो हम भी बागी है

यदा यदा हि धर्मस्‍य, तदात्‍मानं सृजाम्‍यहम् परित्राणाय साधुनां विनाशाय च दुष्‍कृताम, धर्म संस्‍थापनार्थाय संभवामि युगे युगे ।।

(इसके अलावा देखें श्‍लोक संख्‍या 31 अध्‍याय 2, 38 अध्‍याय 2 तथा 43 अध्‍याय 18 श्रीमद्भगवद्गीता)  

गॉंव के किसानों के बीच रात को जब चौपाल पर चौगोला मण्‍डली जमी तो कई किस्‍से भोले भाले ग्रामीणों ने अपने ग्रामीण अंदाज में बता डाले मुझे कई चीजें जानकर हैरत हुयी और विचार करने पर मजबूर हो गया मसलन सुनिये उस रात की बातों के चन्‍द अंश, ऊपर लिखी शेर और मुक्‍तक नामक कविता भी मुझे एक ग्रामीण कवि ने सुनाई उनका नाम दिनकर सिंह तोमर था और वे सिंहोनयां के प्रतिष्ठित जमीन्‍दार परिवार (पूर्व सरपंच परिवार ) से ताल्‍लुक रखते हैं ।

'' काये आजकल्लि तिहाई सरकार का रहि है'' कछु फायदा तो दीख नाने रहो उल्‍टी मंहगाई बढि़ति जाय रही है''

दूसरे ने कहा कि सरकार का करेगी , चुनाव में खच्‍च करो है एक एक नेता कूं चुनाव लड़ायवे दो दो करोड़ रूपया पार्टीयन ने अपने अपने प्रत्‍याशीयन को दये हते, अब वा पैसा ए निकार रही है, शक्‍कर मंहगी, दार (दाल) मंहगी, साग (सब्‍जी) मंहगी जे सब पैसा वापस काढ़वे (निकालने) के इंतजाम हैं ।

वे फिर बोले तो ''काये तो जि सिबराजु काये ना कछ़ु कर रहो''

दूसरे ने कहा कर तो रहो है, बनियन की शक्‍कर पकरि लई, जब पकरी तब बातें पहले तऊ सस्‍ती हती बाने तब ते पकरी है तईं और जादा मंहगी करवाय दई । पकरीयई जईं के लईं हती ताते दाम और जादा बढि़ जाये और बनिया कछू कमाय लें, बनियन ने बऊये तो चन्‍दा दओ होगो सो कढ़वावेगो के नहीं । और फिर जा नरिन्‍दा कोऊं तों बनियन ने वोट दये हते सूनी है कि बनियन को भारी कर्रो चेला है, कमाई करवे वारे सिग कमाऊ पूत अधिकारी वाके चेला हैं, वाये जनता फनता ते कछु मतलब फतलब नानें , जब आवतु है तो नौटंकी सी करिकें चलो जातु है ।

बीच में एक और ग्रामीण टिप्‍पणी करता है कि हओ जोईं है सारो बातन ते करदे खुसी, मोंह (मुंह से) सो नहीं लगन दे भुसी (भूसा)

पहले वाले सज्‍जन फिर बोले पनहियन लायक है, सारे की जमान्‍त जप्‍त होगी, देखिये ये किस्‍सा उस जगह का है जो भाजपा के बरसों पुराने गढ़ रहे हैं और तोमर राजपूतों के दबदबे वाले ठीये हैं ।

चर्चा आगे बढ़ती है तब तक एक सज्‍जन हुक्‍का सुलगा लाते हैं, एक अन्‍य किसान बोलता है मार डारे सारेन ने, बिजली हति नानें , नहर आय नाने रही, खेत सूखि चले, अबकी में तो गेहूँ सरसो को कोऊ हिल्‍लो नानें । वो तो वोट ले कें दुबक के भजि गयो , अब गामन तन कों आवतु ऊ नानें । भई ते भजि जागो कभऊं कहेगो स्‍टेडियम बनवावेगो कभऊं कहेगो के अण्‍डरब्रिज बनवावेगो । जा मूसरसेटी ये जे पूछो के अम्‍बाह में ठौर कहॉं धरो है सो बनवावेगो स्‍टेडियम ।

दूसरा किसान तुरूप का पत्‍ता फेंकता है, बनवावेगो तिहाये हमाये खेत लेकें, बाने सिग ठाकुर नेता तो जिले ते खतम कर दये, कछू ठाकुर एनकाउण्‍टरनि में मरवाय डारे, अब बचे खुचेन के खेतन (खेतों को) लीलें (लीलना) चाहतु है ।

दूसरा किसान तड़ाक से बोलता है – आवन देओ सारे ऐ घाट उड़ाय देंगे, आवेगो तो झईं अबकी औंधी सीधी दे तो डार लेओ सारें कों । और इतेक देओ के गैल भूल जाये ।

एक और नौजवान बीच में बोलता है जा सारे में तो दस दे और एक गिने ।

पर‍ि जे केन्‍द्र की सरकार का करि रई है जा सारे के झां तो छापो परनो चहीयें, एक वा मिसरा के झां जे सारे दोऊ बदमास हैं, एक तो पानी पी गयो पूरो फिर बिजली लील गयो, हमनि सुनी है कि इंजीनियर कालेज सोऊ चलाय रहो है, बड़ भारी कमाई करी है, दोऊ जने अरबन रूपय्यन के मालिक हैं गये हैं । छापो डरवाय दे केन्‍द्र वारें सोईं नप जागें दोऊ फीता लगाय के , के लला ला बताया कितेक कितेक कमाये हैं तैंने सारेन के लाकर होगें, करोड़न के माल कढ़ेंगे ।

दूसरा किसान बोलता है अये जिनके तो बिदेसन में खाते होंगे । अफसर बन गये जिनके राज में, चपरासीन के बंगला तन गये मोबाइल ने बतराउठे, कार ले ले कें चलाय रहे हैं ।

अब एकदम सब मुझसे मुखातिब होते हैं काय रे तू कैसो चुप्‍प बैठो है, कछू बोल्‍तु काये ना ।

मैंने कहा अब तुमई सिग कछु कहिवे चिपटे हो अब हम का कहें । हम तो जे कहि रहे हैं चुप्‍प रहू, पुरानी कहावत है कि ''रहिमन चुप है बैठिये देखि दिनन को फेर'' सो भईया हम तो चुप्‍प है , पर तुम जे सब बातें कहि रहे हो जे सब गैर कानूनी हैं अगर काऊये पतो लग गईं तो सिगते पहले तिहाओ एनकाउण्‍टर करवाय डारेगो ।

एक किसान गुस्‍से में खौल जाता है, अये तू तो कहेगो ही, तैंनेंई वाये वोट देवेके लईं कही हती सो अब रोय रहे हैं, दो दिना बाद बिजली आय रही है दो घण्‍टा के काजें हमनि पूछि हमनि पे का बीत रही हैं । जा जाय के कहि दीयो वाते हमाओ करवाय दे एनकाउण्‍टर, कटवाय दे मूसर । जाते तो रूस्‍तम तऊ ठीक हतो, भलेऊं गूजर हतो, सुनि तऊ लेतो भलेऊं कछू करतु नहीं हतो । जा तू हमनि फांसी चढ़वाय दीयो । बई बरेह के पीपरा पे ।

मैंने बात संभालते हुये कहा कि भई जे सब बातें गुस्‍से से नहीं ठण्‍डे दिमाग से भी तो हल हो सकतीं हैं, अब जो बिगड़ गया सो बिगड़ गया, आगे ठीक कर लेओ, आगें सो वाय वोट मत दीओ ।

दूसरा किसान और ज्‍यादा आक्राशित हो जाता है , का वोट मत दीओ बुआ वो कलेक्‍टर भ्रष्‍ट बैठो है, काऊये वोट दे अईयो पेटी खुलेगी तो बई के ई वोट कढ़वावेगो । सारे ने ठाकुरनि की तो सिगई सीट रिजरब कर दईं हैं, लेउ सारे हो कैसे लरोगे चुनाव । मैंने कहा कि भई अभी तो नगरपालिका के आरक्षण की प्रक्रिया हुयी है, ग्राम पंचायत की तो बाद में होगी, अभी कैसे कह सकते हो कि ठाकुरों की सीटें रिजर्व कर दी जायेंगी........

लगे हाथ मेरी बात पूरी होने से पहले ही किसान उखड़ता हुआ बोला कि अये लला हमनि सिग पतो है हमऊं नेकाध राजनीति जान्त हैं । नगरपालिका में तहॉं हरिजन हतई नाने ते सीटें हरिजन कर दई हैं , सारे ठाकुर बामन तो अब पारसद अध्‍यक्ष कितऊं बनई नानें सकतई, वो अपईं गैल के काटें झार रहो है । वाने सिग ठाकुर बामननि की गैल बन्‍द कर दईं हैं और देखि लीयो हमऊं चैलेन्‍ज ते कहि रहे हैं, सारो पंचायतिन में ऊ जिई करेगो । सिग ठाकुर बामननि ए घर बैठारेगो । और तऊ एकाध कितऊं ते लरेगो तो सरकार बाई की है लबरई ते मशीनन में तो और पेटीन में तो बई के वोट कढ़ेंगे ।

मैंने आगे बहस उचित नहीं समझी और नहंद आने का बहाना करके खिसक कर अपने पलंग पर जा लेटा ।

लेकिन ग्रामीणों की उन बातों ने मुझे झिझोड़ कर रख दिया । उनकी समझ और तर्कों के आगे मैं खुद को काफी बौना महसूस कर रहा था । 

शुक्रवार, 6 नवंबर 2009

श्रध्दांजलि : नाट आउट प्रभाष जी- राकेश अचल

श्रध्दांजलि : नाट आउट प्रभाष जी- राकेश अचल

       प्रभाष जोशी जी नहीं रहे। खबर मिली तो यकी नही नहीं हुआ। होता भी कैसे। अभी कुछ रोज पहले ही तो उन्होने 75 वर्ष की उम्र तक लिखने का भरोसा दिलाया था।

       15 जनवरी 1936 को मालवा में जन्मे प्रभाष जोशी से मेरी मुलाकात कुल छब्बीस साल पुरानी है लेकिन इस मुलाकात की ताजगी आज भी बरकरार है। जोशी जी ेिहंदी पत्रकारिता को नया मुहावरा देने वाले हिंदी दैनिक ''जनसत्ता'' के संस्थापक संपादक थे, और मै इस अखबार का अदना सा संवाददाता।

       बहादुर शाह जफर मार्ग स्थित इंडियन एक्स-प्रेस की बिल्डिंग मे मै जब पहली बार प्रभाष जी से मिला तब मेरी उम्र केवल 24 वर्ष की थी। पहली ही नजर में घोती छाप इस महान संपादक को मै धोती छाप संवाददाता जंच गया। एक बड़े संपादक के साथ बिना लाग लपेट का यह मेरा पहला और आखरी रिश्ता था।

       प्रभाष जी जैसे बाहर से दिखते थे, भीतर से भी वे वैसे ही थें। अपनी टीम को भीतरी बाहरी आघातों से बचाने में उन्हे कोई संकोच नहीं होता था।

       एक घटना याद आती है। मेरी डाकू प्रभान खबरे लगातार जनसत्ता में डंप हो रही थी।  एक दिन वे तमाम खबरे एक अन्य स्वनाम धन्य संवाददाता के नाम से छपी तो मेरा माथा ठनका। मैने प्रभाष जी से शिकायत की। उन्होने तत्काल दोषी को सजा दी और मुझे हौसला।

       मेरे जैसे पता नहीं कितने खबरनवीसो की कलम से प्रभाष जोशी ने तुतलाहट दूर कर उसमें ''सच'' लिखने का साहस भरा। वे जब तक जनसत्ता के संपादक रहे तब तक अगर सच लिखा गया तो सच छपा भी।

       जोशी जी 73 वर्ष की उम्र में भी बदले नहीं। वहीं झीना सा सफेद कुर्ता, कलफ लगी धोती आौर काला अण्डाकार फ्रेम का चश्मा उन्हे भीड़ मे सबसे अलग कबाए रखता था। प्रभाष जी जितना अच्छा लिखते थे, उससे कहीं ज्यादा अच्छा बोलते थे। उनके पास लोककथाओं, मुहावरों, अलंकारों का अथाह भण्डार था। उनकी बात किसी छोटी लोक अथवा हितोश्देश कथा से शुरू होती थी और उसी से समाप्त।

       पक्के गांधी बादी प्रभाष जी आलोचनाओं से कभी नहीं डरे। कभी नहीं बिदके। उन्होने हर आलोचना का सधा हुआ उत्तर दिया। आजकल मूल्य परक पत्रकारिता पर काम कर रहे थें। उन्हे पाठक की चिंता थी। अखबारों पर हावी हो रहे बाजार ने उन्हे परेशान कर रखा था। चुनावों के दौरान अखबारों में शुरू हुई पैकेजबाजी के खिलाफ बोलने वालों मे जोशी जी सबसे आगे थे।

       विनोवा भावे की चंबल यात्रा के दौरान डाकुओ के विशाल आत्म समर्पण पर प्रभाष जी ने बड़ी रोचक डायरी लिखी। यह डायरी एक पुस्तक के रूप् मे प्रकाशित हुई। म.प्र. के दस्यु उन्मूलन के 50 वर्ष पर केंद्रित एक पुस्तक की भूमिका लिखने के लिए उन्होने मुझे खूब छकाया लेकिन भरोसा नहीं तोड़ा। वे अपनी व्यस्तता के चलते यह भूमिका नहीं लिख सके। लेकिन वे जिस भूमिका नहीं लिख सके। लेकिन वे जिस भूमिका मे भी रहें संपूर्ण रे। क्रिकेट उनकी जिंदगी थी, लेकिन पत्रकारिता की पिच पर भी प्रभाष जी ''नाट आउट'' जा रहे है। अलविदा

                  राकेश अचल ग्‍वालियर – चम्‍बल के वरिष्‍ठ पत्रकार हैं

 

सड़कें ऊंची-मकान नीचे : यह कैसा विकास

सड़कें ऊंची-मकान नीचे : यह कैसा विकास

निर्मल रानी,  

163011, महावीर नगर,  अम्बाला शहर,हरियाणा,  फोन-9729229728  

   हमारे देश में जब कभी भी आम आदमी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने के बारे में सरकारों द्धारा विचार किया जाता है उस समय बिजली,पानी और सड़क की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में सर्वप्रथम कार्य करने का प्रयास किया जाता है। और देश के जिन क्षेत्रों में दुर्भाग्यवश बिजली,पानी व सड़क जैसी तीनों बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं,निश्वित रूप से ऐसे क्षेत्रों की गिनती पिछड़े या अति पिछड़े क्षेत्रों में की जाती है। आज पूरे देश में विकास का बिगुल बजता नंजर आ रहा है। देश के प्रगतिशील राज्यों की बातें तो क्या करनी देश के सबसे पिछड़े समझे जाने वाले बिहार,मध्यप्रदेश,उड़ीसा तथा छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों से भी अब विकास कार्यों के समाचार आने लगे हैं। जाहिर है जब इन पिछड़े कहे जाने वाले राज्यों में विकास की बयार बह रही है ऐसे में हरियाणा व पंजाब जैसे विकसित राज्य इस दौड़ से स्वयं को पीछे कहां रख सकते हैं। यहां भी विकास की गंगा बहाई जा रही है। और विकास के मार्ग पर चलते हुए सर्वप्रथम हरियाणा सहित पूरे देश के लगभग सभी राज्यों में आम आदमी के विकास की पहली सीढ़ी के रूप में नगरों,ंकस्बों,गावों व मोहल्लों व पंचायतों की सभी गलियों व सड़कों को पक्का व सीमेंटेड किए जाने का काम शुरु कर दिया गया है।

              इसमें कोई संदेह नहीं कि यातायात की सुचारु व्यवस्था देश व समाज के विकास की पहली व सबसे बड़ी जरूरत है। नि:संदेह हरियाणा जैसे राज्य में लगभग सभी ंजिलों के सभी वार्डों व तहसीलों,पंचायतों तथा ंकस्बों में जनसुविधाओं के मददेनंजर ज्यादातर गलियां पक्की सीमेंटेड बनवा दी गई हैं। इनमें तमाम इलाके तो ऐसे हैं जहां अब इन्हीं गलियों को दूसरी या तीसरी बार बनाया जा रहा है। आम आदमी बेशक इन पक्की सीमेंटेड गलियों का पूरा लाभ उठा रहा है। सुविधाजनक आवागमन होने के अतिरिक्त सपाट सीमेंटेड सड़कों पर चहलंकदमी करना अथवा तीव्र गति से वाहन चलाना बेशक ऐसी पक्की सीमेंटेड गलियों व सड़कों का एक आनन्ददायी पहलू है। परंतु इसी सिक्के का एक दूसरा पहलू भी है जिसे न तो हम नंजरअंदांज कर सकते हैं और न ही इस पहलू को शासन,प्रशासन व सरकार द्वारा नंजरअंदांज किया जाना चाहिए।

              आबादी के बीच बनने वाली पक्की गलियां व सीमेंटेड सड़कें दरअसल जहां नवनिर्मित हुए ऊंचे मकानों में रहने वाले लोगों के लिए ंफिलहाल वरदान हो सकती हैं वहीं यही सीमेंटेड गलियां पुराने व धरती के सामान्य लेवल  पर बने मकानों के लिए अभिशाप साबित हो रही हैं। दरअसल हरियाणा में नगरपालिकाओं व पंचायतों द्वारा गलियों को पक्का करने के लिए उन्हें कांफी ऊंचा किया जा रहा है। गलियों को ऊंचा करवाना वास्तव में आम आदमी का न तो मंकसद है,न ध्येय है और न ही आम आदमी की इसमें कोई दिलचस्पी है। आम आदमी तो केवल  और  केवल बिना गडढे की सांफ-सुथरी,पक्की और मंजबूत गलियों व सड़कों पर चलने की चाहत  रखता है। परंतु विकास का आंखिर यह कैसा पहलू है कि यदि पहले से बनाई गई एक फुंट ऊंची सीमेंटेड सड़क या गली की मुरम्मत करने का टेंडर नगरपालिका,ज़िलापरिषद अथवा ग्राम पंचायत द्वारा मांगा जाता है उस समय इसी एक फुट ऊंची गली के ऊपर उतनी ही मोटी दूसरी परत को बिछाने की योजना पारित कर दी जाती है।

           इसका परिणाम यह होता है कि उन लगातार ऊंची होती जा रही गलियों के किनारे दोनाें ओर बने मकानों का लेवल इन नवनिर्मित सीमेंटड गलियों के लेवल से लगातार नीचे होता जाता है। इसके परिणामस्वरूप बारिश का पानी आम आदमी के घरों में प्रवेश करने लग जाता है। बरसात का यह पानी केवल गंदा जल मात्र ही नहीं होता बल्कि यह पानी अपने साथ मलमूत्र के अतिरिक्त तमाम प्रकार की गंदगी आम लोगों के घरों में ले आता है। इसका भी दुष्परिणाम यह हो सकताहै कि ऐसे  प्रभावित परिवार किसी भयानक व संक्रामक बीमारी का शिकार हो जाएं। ऐसी असामयिक बीमारी को प्राकृतिक विपदा कहना भी ंकतई मुनासिब नहीं होगा। क्योंकि किसी मकान के आंगन के लेवल से ऊपर के लेवल पर सड़कों या गलियों का निर्माण करना मानवीय ंगलतियों का परिणाम है,प्रकृति का इसमें क्या दोष?

              इन सीमेंटेड गलियों को ऊंचा करने में सरकार अथवा संबन्धित अधिकारीगण आख़िर इतनी उत्सुकता व तेजी क्यों दिखाते हैं यह भी एक चिंतनीय एवं विचारणीय विषय है। सोचने की बात है कि जिस देश में तमाम क्षेत्रों में आंजादी के तीस,चालीस और पचास वर्षों बाद तक पक्की गलियोंव पक्की सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया था आज ऐसे ही तमाम इलाक़ों में तीन-चार या पांच वर्षों में ही दो-दो बार उन्ही गलियों को पक्का किया जा रहा है तथा उन गलियों की लगातार ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही है। और इस प्रकार इन गलियों का लगातार ऊंचा होना पुराने बने मकानों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है।

                      इस प्रकार के निर्माण में धांधली व भ्रष्टाचार के पहलू से देश का कौन सा व्यक्ति वाकिंफ नहीं है? इन सीमेंटेड गलियों के निर्माण में भी धांधली व हेराफेरी का ंजबरदस्त बोलबाला है। हरियाणा में तो कई जगहों पर समाजसेवी जागरूक लोगों द्वारा ठेकेदार को उसकी मनमानी करने से रोका भी जा चुका है। इस आशय के समाचार कई बार टी वी चैनल्स तथा समाचार पत्रों में प्रकाशित भी हो चुके हैं। परंतु सरकार की ओर से अभी तक ठोस क़दम उठाए जाने अथवा इन सीमेंटेड गलियों के निर्माण से जुड़े भ्रष्टाचारी लोगों  के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने का संभवत:कोई भी समाचार नहीं मिला है। आख़िर आम जनता इस भ्रष्टाचारी नेटवर्क का कब तक और क्योंकर कोप भाजन बनती रहे? जनता, सड़कों व गलियों को पक्का होते तो देखना चाहती है। परंतु उन्हें एक ईंच भी ऊंचा किए जाने की ंकतई पक्षधर नहीं है।

                   कितना दुर्भाग्र्यपूण है कि सड़क व गली निर्माण की व्यवस्था से जुड़े लोग व अधिकारीगण केवल अपने बिल,टेंडर व पैमाइश के मददेनंजर गलियों की मोटाई को अधिक से अधिक ऊंचा करने व ऊंचा दिखाने की चेष्टा करते हैं। जबकि गलियों की इस मोटाई में भी सीमेंट व बजरी के मिक्सचर के अतिरिक्त ईंटे, रोड़े व मिटटी डाली जाती है। चंद पैसों की हेराफेरी की ख़ातिर प्रशासन ऐसी  निर्माण परियोजनाओं को तो अपनी स्वीकृति प्रदान  कर देता है जबकि एक आम आदमी जोकि निरंतर बढ़ती हुई मंहगाई के वर्तमान दौर में अपनी दो वक्त क़ी रोटी मुहैया करने में ही अपनी पूरी तांकत  झोंक देता है। अपनी नंजरों के  सामने अपना ही मकान डूबते देखकर उस व्यक्ति के मन में यह प्रश् अवश्य उठ खड़ा होता है कि मंहगाई के इस दौर में वह व्यक्ति अपना या अपने परिवार का पालन पोषण करे या बने बनाए मकान को तोड़कर केवल इसलिए नया मकान बनाने को मजबूर हो क्योंकि उसके मकान की बाहर की गली का लेवल ऊंचा हो गया है।

              जनता को तकलींफ पहुंचाने वाली ऐसी कष्टदायक योजनाओं को पूरी तरह ख़ारिज कर देना चाहिए तथा इनकी बांकायदा समीक्षा की जानी चाहिए कि आख़िर सरकार का मंकसद सड़कें पक्की करना है या सड़कें ऊंची करना?इस समूचे नेटवर्क में भ्रष्टाचार के सभी पहलुओं का भी पर्दाफाश किया जाना चाहिए। निर्मल रानी

 

सोमवार, 26 अक्टूबर 2009

विधान सभा चुनाव परिणाम, ऐसा पहली बार हुआ है .........

विधान सभा चुनाव परिणाम,   ऐसा पहली बार हुआ है .........

निर्मल रानी, 163011, महावीर नगर,  अम्बाला शहर,हरियाणा, फोन -0171-2535628

email: nirmalrani@gmail.com

 

       महाराष्ट्र् ,हरियाणा तथा अरूणाचल प्रदेश विधान सभा के चुनाव परिणाम आ चुके हैं्। अरूणाचल प्रदेश में कांग्रेस  पार्टी 60 सदस्यों की विधान सभा में 40 सीटें जीतकर दो तिहाई बहुमत प्राप्त कर चुकी है,वहीं महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी पहली बार लगातार सत्ता की तीसरी पारी खेलने जा रही है। यहां भी कांग्रेस व राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गठंबंधन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हो गया है। उधर हरियाणा में भले ही अत्यधिक आत्मविश्वास में डूबी कांग्रेस को बहुमत का आंकडा न प्राप्त हुआ हो परन्तु 40सीटें जीतकर राज्य की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उसने अपनी सबसे मंजबूत उपस्थिति एक बार फिर से दजर् कराई है। ंखबर है कि स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में विजयी हुए 7 विधायकों का समर्थन भी कांग्रेस को प्राप्त होने जा रहा है।

       हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री तथा इनेलो नेता ओम प्रकाश चौटाला तो कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ करने की रट लगाए हुएथे। परन्तु उसके बावजूद कांग्रेस पार्टी ही सबसे बड़े दल के रूप में उभर कर सामने आई। हां कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा âæफ करने की रट लगाने से चौटाला को अपनी पार्टी इनेलो के पक्ष में ंजबरदस्त सकारात्मक परिणाम अवश्य देखने को मिले। इसमें कोई संदेह नहीं कि देश में इस समय मंहगाई विशेष कर दैनिक उपयोगी वस्तुओं की कीमत में आया भारी उछाल पहले कभी देखने को नहीं मिला था। बावजूद इसके कि इस मंहगाई के विषय में केंद्र सरकार द्वारा बार-बार यह बताया जा रहा है कि वर्तमान मंहगाई की समस्या केवल भारतवर्ष की ही नहीं बल्कि यह एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या है। पूरी दुनिया इस मंहगाई की चपेट में है। परन्तु उसके बावजूद हरियाणा में  कांग्रेस के विरोधी दलों ने विशेषकर इनेलो ने अपने प्रचार माध्यमों के द्वारा मंहगाईका ऐसा रोना रोया कि आखिरकार इस विलाप ने मृतप्राय होती जा रही इनेलो को गत् विधान सभा में प्राप्त की गई 9 सीटों के स्थान पर नवनिर्वाचित विधानसभा में 32 के आंकडे तक पहुंचा दिया। यहां यह सोचना काफी है कि यदि मंहगाई इतनी अधिक न होती तथा उसका विलाप इस ंकद्र कांग्रेस विरोधियों द्वारा न किया गया होता तो 40 सीटें जीतने वाली कांग्रेस पार्टी दस-पंद्रह सीटों पर और अपनी विजय पताका लहरा सकती थी।

              बहरहाल चौटाला तो कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा âæफ नहीं कर सके। परंतु अपना सूपड़ा अवश्य बचा ले गए तथा एक मंजबूत व शानदार विपक्ष के रूप में हरियाणा विधानसभा में अपनीं जबरदस्त  उपस्थिति दर्ज करा दी। परंतु ऐसा भी नहीं है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में किसी का सूपड़ा ही âæफ नहीं हुआ हो। राज्य में सत्ता के सपने देखने वाली बहूजन समाज पार्टी,भारतीय जनता पार्टी तथा हरियाणा जनहित कांग्रेस को उनकी उम्मीदों से कहीं कम सीटें प्राप्त हुईं। बहुजन समाज पार्टी  प्रत्याशी के रूप में जगाधरी से चुनाव जीते अकरम ंखान बसपा के एकमात्र विजयी प्रत्याशी हैं। अकरम खान पुराने कांग्रेसी परिवार से सम्बद्ध होने के अलावा पहले भी कई बार दूसरे क्षेत्रों से विधायक व मंत्री रह चुके हैं। उनकी जीत भी पार्टी की जीत कम उन के अपने व्यक्तित्व व जनाधार की जीत अधिक है। अत:देखना यह है कि अकरम खान बसपा में बने रहते हैं अथवा किसी भी समय बसपा की तन्हाई छोड़कर वे भी घर वापसी की राह पकड़ सकते हैं। अत: राज्य में बसपा का तो सूपड़ा âæफ ही समझना चाहिए ।

             भारतीय जनता पाटी भी  राज्य में कभी अपना मुख्यमंत्री  बनाने तो कभी सत्ता में किंग मेकर की Öêमिका अदा करने के सपने  सÁæए बैठी थी। परंतु मात्र 4 सीटें जीत कर भाजपा को अपनी

हैसियत का बखूबी अंदांजा हो गया। इन चार सीटों में एक सीट जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण पाल गुर्जर ने जीती है वहीं अंबाला छावनी की सीट पर अनिल विज विजयी हुए है जिनका अंबाला छावनी में स्वयं का अच्छा जनाधार है तथा वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भी दो बार विधायक रह चुके हैं। उधर नवगठित हरियाणा जनहित कांग्रेस के सिर पर से भी इस बात का भूत पूरी तरह उतर गया होगा कि राज्य में कांग्रेस पार्टी चौधरी भजन लाल के दम पर ही चला करती थी। हजकां ने प्रदेश में मात्र 6 सीटें जीती हैं। जिनमें जहां एक सीट स्वयं हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्ोई ने जीती है वहीं वे अपनी माताश्री जस्मां देवी तक को जीत नहीं दिलवा सके। लिहांजा इनका भी सूपड़ा साफ ही समझा जाना चाहिए। अब अपनी राजनैतिक हैसियत को आंकने के बाद कुलदीप बिश्ोइ अपने व अपनी राजनैतिक पार्टी के विषय में  क्या फैसला लेते हैं इस पर भी हरियाणा की राजनीति पर नंजर रखने वालों की निगाहें टिकी हुई हैं।

              उधर महाराष्ट्र में भी कई राजनैतिक घटना क्रम इस ताजातरीन विधान सभा चुनाव के मध्य ऐसे देखने को मिले जिनके बारे में सर्वत्र यही कहा जा रहा है कि- ऐसा पहली बार हुआ है। राज्य में इस बार पहली बार शिवसेना को सबसे कम सीटों अर्थात ्44 के अंक पर ही संतोष करना पड़ा है। सत्ता पर अपना दावा ठोकने वाली शिवसेना पहली बार इतनी कम संख्या तक पहुंची है। उधर कांग्रेस पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता पर अपना ंकब्ंजा जमाने जा रही है। ऐसा भी पहली बार होने जा रहा है। वहीं महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी की भी बुरी तरह हवा निकल गई है। भाजपा-शिवसेना गठबंधनको महाराष्ट्र की जनता ने ंखारिज कर साम्प्रदायिकता की विचारधारा रखने वाले दलों को पूरी तरह नंजर अंदांज कर दिया है। बजाए इसके महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना नामक नए राजनैतिक दल ने राज्य में पहली बार 13 सीटें जीतकर न केवल महाराष्ट्र विधानसभा में अपनी मंजबूत उपस्थिति दर्र्ज कराई है बल्कि शिवसेना के अरमानों पर पानी Ȥेरने का बखूबी काम किया है। वहीं अरूणाचल प्रदेश में लगातार दूसरी बार दो तिहाई बहुमत से विधान सभा चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी ने अन्य सभी विपक्षी दलों का पूरी तरह से सफ़ाया कर दिया है।

              प्रश् यह है कि इन तीनों राज्यों के ताज़ातरीन चुनाव परिणाम हमें क्या संदेश दे रहे हैं। इन विधान सभा चुनावों में विपक्ष के पास कांग्रेस के विरूद्ध ले दे कर एक ही सशक्त मुददा था और वह था केवल मंहगाई का मुददा। तीनों राज्यों में न कहीं भ्रष्टाचार मुददा बना न तो अराजकता या आतंकवाद। मुददा बनी तो  केवल और केवल मंहगाई और वह भी कमरतोड़ मंहगाई। ऐसी मंहगाई जोकि क्या पक्ष क्या विपक्ष क्या कांग्रेसी तो क्या ंगैर कांग्रेसी सभी को अर्थात् आम नागरिकों को झेलनी पड़ रही है। निश्चित रूप से मंहगाई के इस दानव को प्रचारित व जीवंत करने के लिए विपक्षी दलों ने सैकड़ों करोड़ रुपये इस मुददे के प्र्रचार व विज्ञापन में लगा दिए। इन सब के  बावजूद कांग्रेस को हरियाणा में 27 सीटें कम होने जैसा बड़ा झटका ंजरूर लगा परंतु विपक्ष उसे सत्ताा से दूर फिर भी नहीं ले जा सका। इसका अर्थ क्या निकाला जाना चाहिए। दरअसल जनता जहां एक ओर मंहगाई को लेकर कांग्रेस पार्टी से कुछ हद तक नारांज  थी वहीं यही जनता यह भी बंखूबी समझती रही कि मंहगाई का ढोल पीटने वालों का मंकसद केवल सत्ता पर कब्ंजा जमाना है। मंहगाई दूर करना तो इनके वश की भी बात हरगिंज नहीं है। हां यह चुनाव परिणाम यह सवाल ंजरूर छोड़ गए हैं कि यदि इतनी अधिक मंहगाई न बढ़ी होती तो विपक्ष के पास जनता के पास जाने के लिए क्या मुददा रह जाता  और ऐसे में फिर वास्तव में यह देखने वाली बात होती कि किस का सूपड़ा बचा और किस का साफ हुआ। फिलहाल तो वर्तमान चुनाव नतीजे कई राजनैतिक घटनाक्रमों को लेकर यही प्रदर्शित कर रहें हैं,गोया-ऐसा पहली बार हुआ है।

                                                                         निर्मल रानी